फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   notice to workers

कार्यालय से गैर हाजिर कर्मचारियों को नोटिस

Tue, 12 Nov 2019 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
notice to workers
फिरोजपुर झिरका। उपमंडल अधिकारी रीगन कुमार ने सोमवार को सरकारी विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्यालयों से अनुपस्थिति पाए गए। एसडीएम ने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगाकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलावा विभागीय कार्रवाई के लिए जिला उपायुक्त को लिखा है। 7 दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न देने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम रीगन कुमार ने बताया कि कई दिनों से आमजन से शिकायत मिल रही थी कि अधिकांश विभागों में अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहते हैं जिसके कारण लोगों का काम प्रभावित हो रहा है। इस शिकायत के बाद सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। सबसे पहले प्रशासनिक कांप्लेक्स में सरकारी खजाने का औचक निरीक्षण किया गया तो एटीओ मूलचंद और सुनील कुमार, बागवानी कार्यालय में बाहर से ताला लगा हुआ पाया गया, इस कार्यालय में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। वहीं रोजगार कार्यालय में सहायक राजेश कुमार, चपरासी दिनेश कुमार, सीडीपीओ कार्यालय में स्वयं सीडीपीओ तथा दो सुपरवाइजर, लोक संपर्क में ताला लगा हुआ था कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। पशुपालन विभाग में एसडीओ सुरेंद्र पाल नैन तथा शिक्षा विभाग में स्वयं बीईओ इंद्रजीत सिंह मजोका व एक क्लर्क ड्यूटी से गैर हाजिर पाया गया। रीगन कुमार ने बताया कि खंड विकास पंचायत कार्यालय में स्वयं बीडीपीओ मोहन लाल, एसीपीओ ज्ञान चंद, पटवारी धीरज कुमार, दमकल विभाग में फायरमैन छतरु खान पिछले कई दिनों से कार्यालय से गायब हैं। कृषि विभाग में टीए राजीव कुमार, नसीम अहमद चालक, फील्ड मैन जाकिर हुसैन कार्यालय से गायब पाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अधिकांश कार्यालयों में बताया गया कि गैर हाजिर कर्मचारी किसी काम से बाहर गए हैं लेकिन किसी कार्यालय में मूवमेंट रजिस्टर नहीं भरा गया। उन्होंने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को कार्यालय छोड़ने से पहले सरकार के नियमानुसार मूवमेंट रजिस्टर भरना अनिवार्य है। मूवमेंट रजिस्टर से पता किया जा सकता है कि कर्मचारी कहां और किस काम से कार्यालय से बाहर गया है। उन्होंने अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे कर्मचारियों को आदेश दिया कि वह कार्यालय के बाहर सूचना पट्ट पर लिखें कि वह कौन- कौन से दिन कार्यालय में मौजूद रहेंगे ताकि जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाने के अलावा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए जिला उपायुक्त को लिखित रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed