फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to Trident Agency builder for causing noise pollution

ध्वनि प्रदूषण करने पर ट्राइडेंट एबेंसी बिल्डर को नोटिस

Sun, 08 May 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to Trident Agency builder for causing noise pollution
ध्वनि प्रदूषण करने पर ट्राइडेंट एबेंसी बिल्डर को नोटिस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने ध्वनि प्रदूषण करने पर ग्रेनो वेस्ट की ट्राइडेंट एबेंसी सोसाइटी के बिल्डर को नोटिस जारी किया है। सोसाइटी और आसपास के निवासी ध्वनि प्रदूषण से परेशान हैं। विभाग ने बिल्डर को तत्काल ध्वनि प्रदूषण रोकने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन यादव ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने ध्वनि प्रदूषण होने की शिकायत की थी। टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहां निर्माण कार्य चल रहा था जिससे ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। इसके बाद बिल्डर को नोटिस जारी किया गया है। बिल्डर को कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन वेस्ट मैनेजमेंट नियम का पालन करना होगा। साइट पर ध्वनि प्रदूषण को रोकथाम करनी होगी, ताकि आसपास के निवासियों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके। साथ ही, चेतावनी दी गई है कि अगर बिल्डर ने नियमों का पालन नहीं किया तो प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिल्डर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed