{"_id":"5d7febf48ebc3e0140317e36","slug":"notice-to-three-pollution-investigation-centers-noida-news-noi4617348128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रदूषण जांच केंद्रों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रदूषण जांच केंद्रों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

नोएडा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को तीन प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक केंद्र पर जीएसटी लेने, दूसरे पर डीजल वाहनों की जांच न करने और तीसरे पर अधिक पैसा लेने का आरोप है। एक सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। अगर जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-140, 15 और 12 स्थित पेट्रोल पंप पर स्थित प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। सेक्टर-12 स्थित जांच केंद्र पर आरोप था कि डीजल वाहनों की जांच नहीं की जा रही है और मशीन खराब बताकर लौटा दिया जाता है। क्योंकि डीजल वाहनों की जांच में समय लगता है। वहीं सेक्टर-14ए और 15 के पेट्रोल पंप पर स्थित जांच केंद्र पर रेट लिस्ट न चस्पा होने और रेट से अधिक पैसा लेने का आरोप है। साथ ही जीएसटी भी लिया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में 6, 79, 493 वाहनों का रजिस्ट्रेशन है और इनमें 5 लाख से अधिक वाहन जिले में ही चल रहे हैं, जबकि दो लाख से अधिक वाहन दूसरे जिले और राज्यों का है।