फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to 28 schools, parents' data sought in three days

28 स्कूलों को नोटिस, तीन दिन में मांगा अभिभावकों का डाटा

Mon, 18 Oct 2021 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Notice to 28 schools, parents' data sought in three days
ग्रेटर नोएडा। यूनिफॉर्म के लिए कक्षा छठी से आठवीं तक के करीब 28 स्कूलों ने अपने यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों का डाटा अभी तक नहीं दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के अंतर्गत आने वाले सरकारी सहायता प्राप्त इन स्कूलों को नोटिस जारी कर तीन दिन में डाटा देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के 571 स्कूलों के एक लाख पांच हजार विद्यार्थियों को यूनीफार्म, बैग, जूतों की राशि सीधे उनके अभिभावकों के खाते में पहुंचनी है। इस काम में 543 स्कूलों ने डाटा भेजना शुरू कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि अब तक करीब लगभग 70 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों, आधार कार्ड आदि की जानकारी स्कूलों ने भेजी हुई है। वहीं, 28 स्कूलों ने अभी तक कोई भी जानकारी देना शुरू नहीं किया है, जबकि शासन से जल्द से जल्द डाटा भेजने के निर्देश हैं, ताकि विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में सीधे प्रति विद्यार्थी 1056 रुपये भेजे जा सकें।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से बताया गया कि चूंकि यह 28 स्कूल जिला विद्यालय निरीक्षक अंतर्गत आते हैं, इसलिए बीएसए कार्यालय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने तत्काल इन स्कूलों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर पूरी जानकारी मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed