फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nominations for the Bar elections begin today, voting will be held on the 24th.

Noida News: बार चुनाव में आज से नामांकन शुरू, 24 को होगा मतदान

Thu, 18 Dec 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Nominations for the Bar elections begin today, voting will be held on the 24th.
बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी, मांंगी आपित्तयां
विज्ञापन

आज और कल होंगे नामांकन, मतदाता सूची में कुल 2711 अधिवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के पदों पर आज से नामांकन शुरू होंगे। नामांकन की प्रक्रिया शनिवार तक चलेगी। उसी दिन प्रत्याशी भी तय हो जाएंगी। 24 दिसंबर को मतदान होगा। मतदाता सूची की भी अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया और उस पर आपत्तियां व दावे मांगे गए हैं। देर रात तक उनका निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अभी अनंतिम सूची में 2711 मतदाता हैं।

बृहस्पतिवार को एल्डर कमेटी ने बार एसोसिएशन के 2711 मतदाताओं की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया है। उस पर आपत्तियां मांगी गई है। कुछ आपत्तियां आई जिनका देर रात तक निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उसके बाद शुक्रवार से बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे जबकि 20 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक नामांकन होंगे।
विज्ञापन

20 दिसंबर शाम 5 बजे जारी होगी अंतिम सूची
20 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद 3 से 4 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद शाम 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 24 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। जो परिणाम जारी होने तक रहेगी। उधर कोर्ट परिसर में चुनाव को लेकर सभी दावेदार अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। टेंट लगाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed