{"_id":"6444224d9a11f67ad1037f2b","slug":"noidas-power-houses-will-be-connected-to-ghaziabad-consumers-will-be-benefited-noida-news-c-1-gnd1002-457562-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाजियाबाद से जुड़ेंगे नोएडा के बिजली घर, उपभोक्ताओं को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाजियाबाद से जुड़ेंगे नोएडा के बिजली घर, उपभोक्ताओं को होगा फायदा
विज्ञापन
गाजियाबाद से जुड़ेंगे नोएडा के बिजली घर, उपभोक्ताओं को होगा फायदा
400 केवी की लाइन क्षमता से जोड़े जाएंगे दोनों शहरों के बिजली घर
जरुरत पड़ने पर दोनों उपकेंद्र से बिजली का कर सकेंगे आदान-प्रदान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मियों में बिजली की व्यवस्था को सुधारने की दिशा में गाजियाबाद अहम कड़ी साबित होगा। बिजली विभाग नोएडा और गाजियाबाद के बिजली घरों को आपस में जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो जून में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। करीब 60 प्रतिशत तक लाइन जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। इस लाइन के जोड़ने से दोनों शहरों की जरूरत के अनुसार बिजली का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। इससे बिजली कटौती की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बतायया कि दोनों बड़े बिजली घरों को जोड़ने का काम पावर कॉरपोरेशन कर रहा है। उम्मीद है कि जून तक 400 केवी की क्षमता की लाइन के जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा।
सेक्टर-123 में 400 केवी का बिजली घर है। इसको सेक्टर-148 स्थित 400 केवी के बिजली घर से जोड़ा गया है। वहीं सेक्टर-148 स्थित 400 केवी के बिजली घर को जहांगीरपुर के 765 केवी के बिजली घर से जोड़ा गया है। सेक्टर-123 स्थित 400 केवी का बिजली घर सेक्टर-148 पर ही निर्भर रहता है। अब सेक्टर-123 स्थित 400 केवी के बिजली घर से सप्लाई के दूसरे विकल्प के रूप में गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में स्थित 400 केवी के बिजली घर से जोड़ने का काम चल रहा है ताकि बाधा आने पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम से सप्लाई शुरू की जा सके। इनके आपस में जुड़ने से सेक्टर-123, औद्योगिक सेक्टर-63, 64, 65, 66, 67, 68 सेक्टर-69 और आवासीय सेक्टर-70 से लेकर सेक्टर-79 तक और सेक्टर-111 के उपभोक्ताओं को फायदा होगा।