{"_id":"63101daf16e26b55434cf1d9","slug":"noida-youths-beat-student-in-supernova-society-one-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: सुपरनोवा सोसायटी में घुसकर कार सवार युवकों ने छात्र को पीटा, नाक की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सुपरनोवा सोसायटी में घुसकर कार सवार युवकों ने छात्र को पीटा, नाक की हड्डी टूटी
Thu, 01 Sep 2022 08:19 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 01 Sep 2022 08:19 AM IST
सार
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक भी एमिटी के छात्र हैं। दोनों पक्षों में कार को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। सभी आरोपी दिल्ली व फरीदाबाद के हैं।
विज्ञापन
छात्र को कार से निकालकर पीटते आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में घुसकर बुधवार दोपहर कार सवार पांच युवकों ने आगरा निवासी छात्र की पिटाई कर दी। इससे छात्र की नाक टूट गई। छात्र के दोस्त ने लोगों की मदद से उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात सोसायटी के सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एमिटी विश्वविद्यालय में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र रचित जैन बुधवार को कार से सोसायटी की तरफ आ रहा था। सोसायटी के पास पांच युवकों ने बीच सड़क पर बलेनो कार खड़ी कर रखी थी। काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद भी युवकों ने कार नहीं हटाई तो रचित साइड से कार निकालकर सोसायटी आ गया। इसके बाद कार सवार पांचों युवक भी खुद को रचित का साथी बताकर सोसाइटी में घुस गए। नार्थ टावर के पास कार रुकते ही आरोपियों ने रचित की पिटाई कर दी। इससे रचित की नाक टूट गई। दोस्त करन ने रचित को अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक भी एमिटी के छात्र हैं। दोनों पक्षों में कार को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी दिल्ली व फरीदाबाद के निवासी हैं।
विज्ञापन