फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Youth attacked in minor dispute died in hospital

नोएडा: मामूली विवाद में युवक पर किया हमला, अस्पताल में मौत

Sun, 15 May 2022 02:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 15 May 2022 02:22 PM IST
सार

नोएडा के पुलिस उपायुक्त हरीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुल्लू त्यागी नामक युवक की किसी से बहस हो गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Noida: Youth attacked in minor dispute died in hospital
नोएडा डीसीपी हरीश चंद्र - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नोएडा में भंगेल क्षेत्र में शनिवार शाम कुछ युवकों की आपस में लड़ाई हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


नोएडा के पुलिस उपायुक्त हरीश चंद्र ने बताया, ''हमें सूचना मिली थी कि एक लड़का (गुल्लू त्यागी) घायल अवस्था में भंगेल इलाके में पड़ा है। तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम उसे अस्पताल ले गई जहां उसकी मृत्यु हो गई। जांच में पता चला कि गुल्लू की एक बाइक सवार से बहस हुई थी''
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ''गुल्लू ने एक पत्थर उठाकर बाइक सवार को मारने का प्रयास किया, जिसे छीनकर बाइक सवार ने गुल्लू को मार दिया। इससे गुल्लू घायल हो गया। मामले में टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed