{"_id":"60ab208fd5622145c9777731","slug":"noida-woman-who-died-of-corona-her-earring-stolen-kin-warns-if-they-dont-get-it-back-will-file-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: ‘आज बालियां नहीं लौटाईं तो दर्ज कराऊंगा एफआईआर’, जानिए कोरोना मृतक के परिजन ऐसा क्यों बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: ‘आज बालियां नहीं लौटाईं तो दर्ज कराऊंगा एफआईआर’, जानिए कोरोना मृतक के परिजन ऐसा क्यों बोले
Mon, 24 May 2021 09:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 24 May 2021 09:18 AM IST
सार
कोरोना संक्रमित मृत महिला के कानों से बालियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो एक युवक बोला कि अस्पताल प्रबंधन ने दो दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन
पुलिस पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ने वाली कोरोना संक्रमित महिला के शव से कान की बालियां चोरी करने का मामला सामने आने के बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया है। परिजनों से मामले में तहरीर देकर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
वहीं मृत महिला के पति का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने बालियां लौटाने के लिए दो दिन का समय मांगा है। यदि सोमवार को उसकी पत्नी की बालियां नहीं लौटाईं गईं तो वह पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
मूलरूप से बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी लोकेंद्र दादरी में परिवार के साथ रहते हैं। कोरोना की वजह से तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपनी पत्नी सीमा को ग्रेनो स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दस मई को सीमा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। लेकिन सीमा के दोनों कानों से चार बालियां चोरी कर ली गईं थीं।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में सुरक्षा एजेंसी से जवाब तलब किया और बालियां नहीं लौटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस मामले का समाचार ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया पर अस्पतालकर्मियों की करतूत की लोगों ने खूब निंदा की।
वहीं लोकेंद्र ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने उनसे संपर्क किया है और मामले में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। लोकेंद्र ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने उनसे दो दिन का समय मांगा था। इससे पहले भी वह समय मांग चुके हैं लेकिन इस बार सोमवार को उन्हें पत्नी का बालियां नहीं लौटाईं गईं तो वे एफआईआर दर्ज करा देंगे।