फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida will heat up like Dubai in May-June

Weather Update: इस बार आसमान से बरसेगी आग, मई-जून में दुबई की तरह तपेगा नोएडा

Wed, 20 Mar 2024 03:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Mar 2024 03:20 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक 2022 और 2023 में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा चुका है। हर साल अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 52 डिग्री तक 2024 में तापमान पहुंचेगा।

विज्ञापन
Noida will heat up like Dubai in May-June
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नोएडा सहित पूरे गौतमबुद्ध नगर में इस बार आसमान से आग बरसेगी। आपदा विभाग के अलर्ट के मुताबिक इस बीच तापमान 52 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो नोएडा में दुबई जैसे हालात बनेंगे। जहां हर साल तापमान 50 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है। इन हालात से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी इसे मेडिकल इमरजेंसी की तरह ले रहा है। ऐसे में हालात से निबटने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में नेशनल प्रोग्राम फॉर क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमेन हेल्थ के प्रभारी डॉ. अमित कुमार का कहना है कि मार्च में ही तापमान बढ़ना शुरू हो चुका है। ऐसे में यह अनुमान है कि मई-जून में तापमान 52 डिग्री तक पहुंच जाए। 
विज्ञापन


शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्रशासन से जुड़े कार्मिकों का इसमें प्रशिक्षण कराया जा रहा है। मुख्य रूप से इसमें हीटवेव के समय स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, बेहोशी व दौरे आदि होने पर प्राथमिक चिकित्सा देना है, जिससे उसे अस्पताल तक पहुंचाकर इलाज मिल सके और उसकी जिंदगी बच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 2022 और 2023 में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा चुका है। हर साल अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 52 डिग्री तक 2024 में तापमान पहुंचेगा। अभी इसका कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन इस बार बारिश पिछले सालों की तुलना में अधिक होने और गर्मी भी अधिक पड़ने की संभावना बनी हुई है।


ऐसे लक्षण आएं तो तुरंत अस्पताल पहुंचें

  • मानसिक रूप से दिक्कत जैसे भ्रम या बेहोशी की स्थिति
  • शरीर पर गहरे लाल  चकत्ते बने
  • शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट से अधिक हो
  • धूप में रहने पर हार्टबीट अधिक हो
  • बच्चे अगर खाना नहीं खाएं और पेशाब कम हो
  • रक्तस्राव शुरू हो जाए
  • गर्मी लगने के बाद भी पसीना नहीं आए
  • मांसपेशियों में दर्द या क्रैक हो

हीटस्ट्रोक तो ठंडे पानी से नहलाएं
डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी को हीटस्ट्रोक हो जाए तो उसे ठंडे पानी से नहलाएं। 20 डिग्री से कम तापमान के पानी में पैर डुबोकर बैठें। मरीज को हवा लगने दें। हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए तापमान अधिक होने पर खुले में जाने से बचें। खुले इलाकों में काम करने के लिए भी 12 बजे से तीन बजे के बीच तेज धूप में न रहें। भीड़ जैसे चुनाव रैली वाली जगहों पर धूप में न खड़े हों। ओआरएस का घोल पिलाएं। 

यहां से मिलेगी मदद

  • 108, 102 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाएं
  • मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर जरूर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed