{"_id":"6266715faad888018d1598d3","slug":"noida-vehicle-ram-couple-while-deboarding-bus-died-on-spot-married-three-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: बस से उतरते समय दंपती को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: बस से उतरते समय दंपती को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी
Mon, 25 Apr 2022 03:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 25 Apr 2022 03:31 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि दोनों की तीन माह पहले ही शादी हुई थी और ये लोग काशीपुर के पीपल गांव के रहने वाले थे। दोनों के शव जिला अस्पताल में रखे गए हैं।
विज्ञापन
नोएडा में दंपती की दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर 63 में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक नवविवाहित दंपती की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब दोनों बस से उतर रहे थे, उसी वक्त एक वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास से गुजर रहे लकी पुत्र नन्हू उम्र 28 वर्ष व उसकी पत्नी निक्की उम्र 25 वर्ष को पिकअप वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शवों का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पिकअप वाहन पुलिस के कब्जे में है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों की तीन माह पहले ही शादी हुई थी और ये लोग काशीपुर के पीपल गांव के रहने वाले थे। दोनों के शव जिला अस्पताल में रखे गए हैं।