{"_id":"61bf20efd08d6e45a01506bb","slug":"noida-transport-department-suspended-registration-of-more-than-95-thousand-private-vehicles-that-have-completed-15-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: परिवहन विभाग ने 15 साल की अवधि पूरी कर चुके 95 हजार से अधिक निजी वाहनों का पंजीकरण छह माह के लिए किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: परिवहन विभाग ने 15 साल की अवधि पूरी कर चुके 95 हजार से अधिक निजी वाहनों का पंजीकरण छह माह के लिए किया निलंबित
Sun, 19 Dec 2021 05:39 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 19 Dec 2021 05:39 PM IST
सार
एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि एनजीटी के आदेशानुसार पुराने वाहनों को दिल्ली-एनसीआर में चलाने पर बैन है।
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा परिवहन विभाग ने शनिवार को 95 हजार से अधिक वाहनों का पंजीकरण छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। ये वो वाहन हैं जो 15 साल की अवधि पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि एनजीटी के आदेशानुसार पुराने वाहनों को दिल्ली-एनसीआर में चलाने पर बैन है। उन्होंने कहा कि इसी आदेश के अनुपालन में गौतमबुद्ध नगर और अन्य प्रांतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर आए 95,742 पुराने निजी वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंजीकरण निरस्त होने के बाद भी यदि वाहन सड़क पर चलता मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और वाहन मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।