फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Traffic Police has challaned 5900 non-polluting vehicles in seven months

नोएडा वालों सावधान! सड़क पर बिना प्रदूषण जांच के न दौड़ाएं फटफटिया, 80 रुपये के चक्कर में कटे 5900 चालान

Tue, 29 Aug 2023 10:16 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 10:16 PM IST
सार

ट्रैफिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले सात माह में करीब 5900 वाहन चालकों को बिना प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के वाहन दौड़ाते हुए पकड़ा गया है। पिछले सात माह में चालान का आंकड़ा करीब 12 गुना तक बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Noida Traffic Police has challaned 5900 non-polluting vehicles in seven months
नोएडा ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहनों की अधिकता के कारण पूरे साल शहर में प्रदूषण का साया मंडराता रहता है। इसका कारण वाहनों के धुएं के साथ निकलते प्रदूषण कण को अहम माना गया है। इस पर अंकुश लगाने के लिए बिना प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के वाहन सड़क पर दौड़ाने पर पाबंदी है। पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है, ताकि लोग अपने वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित कर सकें। 

विज्ञापन

लेकिन शहर के वाहन चालक प्रमाण पत्र बनवाने में आने वाले करीब 80 से 100 रुपये का खर्च बचाने के चक्कर में 10 हजार रुपये का जुर्माना भुगत रहे हैं। ट्रैफिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले सात माह में करीब 5900 वाहन चालकों को बिना प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के वाहन दौड़ाते हुए पकड़ा गया है। पिछले सात माह में चालान का आंकड़ा करीब 12 गुना तक बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह के दौरान बिन प्रदूषण जांच के पकड़े गए वाहनों की बात करें तो जनवरी में 552, फरवरी में 816, मार्च में 623, अप्रैल में 929, मई में 1009, जून में 755 और जुलाई में 1190 वाहन चालक बिना प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के वाहन दौड़ाते हुए पकड़े गए। आशंका है कि करीब इतने ही और वाहन चालक ट्रैफिक विभाग की आंख में धूल झोंक कर बिना प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के वाहन दौड़ा रहे हैं। 
 

विज्ञापन

इस मामले को डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी का नतीजा है कि बिना प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र दौड़ाने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोग चंद रूपये बचाने के लिए 10-10 हजार रूपये के भारी भरकम चालान भुगत रहे हैं। लोगों को खुद ही तय समयावधि के बाद अपने वाहनों की प्रदूषण जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed