फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Three miscreants got shot in an encounter with police one absconding accused arrested later

Noida: सेक्टर 57 में पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली, एक फरार आरोपी बाद में गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 11:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 29 Oct 2022 11:54 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के तीन तमंचे, तीन कारतूस व तीन खोखे तथा एक बिना नम्बर प्लेट की बाइक, एक ऑटो रिक्शा बिना नम्बर प्लेट एवं एक अवैध चाकू व सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Noida Three miscreants got shot in an encounter with police one absconding accused arrested later
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा की सेक्टर 58 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के एक साथी ने फरार होने की कोशिश की लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त ने यह अभियान करने वाली टीम को 15,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीन बदमाश गोलू पुत्र अशोक निवासी कल्याणपुरी नई दिल्ली, जगत पुत्र तिरपाल सिंह कल्याणपुरी नई दिल्ली और मनीष पुत्र विनोद निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनका एक साथी मुठभेड के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था जिसे कांबिंग के दौरान कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नाम रईस पुत्र मुंशी निवासी सीसी गार्डन जवाहर नगर नई दिल्ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के तीन तमंचे, तीन कारतूस व तीन खोखे तथा एक बिना नम्बर प्लेट की बाइक, एक ऑटो रिक्शा बिना नम्बर प्लेट एवं एक अवैध चाकू व सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस गैंग पर चोरी लूट/छिनेती आदि गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों में करीब 60 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोलू के विरुद्ध लूट एवं छिनैती, हत्या के करीब 45 मुकदमे दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत है तथा पूर्व में हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घायल तीनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed