फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Three employees of the company arrested in cough syrup case

Noida : कफ सिरप मामले में कंपनी के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, लाइसेंस भी किया जाएगा रद्द

Sat, 04 Mar 2023 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 05:08 AM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-67 स्थित दवा कंपनी मेसर्स मैरियन बायोकॉन के दो निदेशकों जया जैन व सचिन जैन के अलावा ऑपरेशन हेड तुहिन भट्टाचार्य, केमिस्ट अतुल रावत व मूलसिंह पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। तुहिन, अतुल व मूलसिंह को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Noida: Three employees of the company arrested in cough syrup case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दवा कंपनी मैरियन बायोटेक के तीन कर्मचारियों को मिलावटी दवाओं के उत्पादन और बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कंपनी की खांसी की दवा (कफ सिरप) को पिछले साल उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया था।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-67 स्थित दवा कंपनी मेसर्स मैरियन बायोकॉन के दो निदेशकों जया जैन व सचिन जैन के अलावा ऑपरेशन हेड तुहिन भट्टाचार्य, केमिस्ट अतुल रावत व मूलसिंह पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। तुहिन, अतुल व मूलसिंह को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस होगा रद्द
मानकों पर फेल कफ सिरप बनाने वाली नोएडा के सेक्टर-67 स्थित कंपनी मैरियन बाॅयोटेक लिमिटेड पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद विभाग ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कंपनी में 9 जनवरी को दवाओं का उत्पादन बंद करा दिया गया था, जबकि 12 जनवरी को लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में उज्बेकिस्तान सरकार ने आरोप लगाया था कि नोएडा की कंपनी के कफ सिरप डॉक-1 मैक्स और एंबरोनाल पीने से वहां 18 बच्चों की मौत हो गई। उज्बेकिस्तान सरकार की सूचना के आधार पर डब्ल्यूएचओ ने भारत सरकार को इस मामले में चेताया था। जिसके बाद केंद्र और राज्य की टीमों ने कंपनी पहुंचकर दवाओं के नमूने एकत्र किए थे। कुल 36 नमूनों में से 22  मानकों पर खरे नहीं उतरे। प्रयोगशाला विश्लेषण में पाया गया कि दोनों उत्पादों में दूषित पदार्थों के रूप में डायथिलीन ग्लाइकॉल एथिलीन ग्लाइकॉल का अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया गया। जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच के बाद केवल प्रतिबंधित दवाओं का उत्पादन ही बंद किया गया था, लेकिन बाद में कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था, जिसे अब रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 


कंपनी मालिक और मालकिन फरार 
उजबेकिस्तान में कफ सिरप पीने से हुई 18 बच्चों की मौत के मामले में दवा कंपनी के ऑपरेशन हेड समेत तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद  कंपनी मालिक और मालकिन (डायरेक्टर) सचिन जैन और जया जैन फरार हैं। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक मामले में ऑपरेशन हेड तुहिन भट्टाचार्य, केमिस्ट अतुल रावत और मूल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार कंपनी मालिक और मालकिन की तलाश में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक कंपनी मैरियन बायोटेक लिमिटेड वर्ष 2012 से उज्बेकिस्तान मेंं रजिस्टर्ड थी। यह कंपनी भारत में अपनी दवाएं नहीं बेचती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed