फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida, the second most polluted in the country, reached the very severe category

देश में दूसरा सबसे प्रदूषित रहा नोएडा, अति गंभीर श्रेणी में पहुंचा

Fri, 24 Dec 2021 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Noida, the second most polluted in the country, reached the very severe category
नोएडा सेक्टर- 16 में जहां स्मॉग टावर लगा है वहीं दोपहर में छाया स्मॉग। अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेनो का वायु प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432 रहा। इससे नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेनो का एक्यूआई 412 तक पहुंच गया और देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फिर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को एनसीआर के सभी शहरों का एक्यूआई अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। नोएडा का एक्यूआई बुधवार को 395 था। पहले नंबर पर 452 एक्यूआई के साथ फरीदाबाद पहले और 423 एक्यूआई के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर रही। अगर हवा बंद रही तो वायु प्रदूषण अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन

आयोग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग प्रदूषण पर नजर रखा रहा है। इसमें उतार-चढ़ाव होने पर आदेश जारी हो रहे हैं, लेकिन तीन दिन से लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। आयोग की तरफ से कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्राधिकरण की तरफ से भी रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए जा रहे है। अफसरों का कहना है कि आयोग की तरफ से आने वाले दिशा-निर्देश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed