फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida swimmers won gold, silver and bronze medals from Lucknow's swimming pool

Noida News: लखनऊ के स्विमिंग पूल से सोना, चांदी और कांस्य जीत लाए नोएडा के तैराक

Sat, 28 Jun 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Noida swimmers won gold, silver and bronze medals from Lucknow's swimming pool
सब जूनियर और जूनियर राज्यस्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम चल रही 39वीं सब जूनियर और 54वीं जूनियर राज्यस्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने 14 पदक जीते हैं। 1500 मीटर फ्री स्टाइल कैटेगरी में द्रोथी रविकांत और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक भाविका चौधरी ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
जिला तैराकी एसोसिएशन के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि 1500 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग के ग्रुप एक में शौर्य बलूनी ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में द्रोथी रविकांत ने स्वर्ण व गीतिका चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया। ग्रुप दो के बालिका वर्ग में शार्वी वर्मा ने रजत व नंदिनी चौहान ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर बैक स्ट्रोक बालक वर्ग में वेदांत चंद्रा ने स्वर्ण, बालिका वर्ग में अदेह गुप्ता ने रजत और द्रोथी रविकांत ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अयान विश्नोई ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर बैक स्ट्रोक बालिका वर्ग के ग्रुप दो में सिदक कौर ने स्वर्ण, अर्शिया मक्कड़ ने रजत, बालक वर्ग के ग्रुप दो में देव भारद्वाज ने कांस्य, बालिका वर्ग में भाविका चौधरी ने स्वर्ण, शार्वी वर्मा ने रजत पदक हासिल किया। 200 मीटर फ्री स्टाइल बालिका वर्ग के ग्रुप एक में शायला ने गोल्ड मेडल, ग्रुप दो बालिका वर्ग में सिदक कौर ने गोल्ड, शान्वी बाहरी ने सिल्वर जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed