फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida SJM opposes the recommendation to approve GM mustard letter written by union environment minister

Noida: एसजेएम ने 'जीएम' सरसों को मंजूरी देने की सिफारिश का किया विरोध, केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र

Fri, 28 Oct 2022 05:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 05:47 PM IST
सार

महाजन ने आरोप लगाया कि नियामक जीएम फसल डेवलपर्स के साथ हाथ मिला रहे हैं और समय-समय पर नियामक व्यवस्था से काफी गंभीरता से समझौता कर रहे हैं, और उन्होंने इस जीएम सरसों के साथ भी ऐसा किया है।

विज्ञापन
Noida SJM opposes the recommendation to approve GM mustard letter written by union environment minister
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने शुक्रवार को आनुवंशिक रूप से संशोधित सरसों के पर्यावरणीय रिलीज के लिए एक नियामक निकाय की सिफारिश का विरोध किया। एसजेएम ने इसे खतरनाक बताते हुए केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि फसल के बीज को अभी या कभी भी बोने की अनुमति नहीं दी जाए। 

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखे पत्र में आरएसएस से जुड़े संगठन ने जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति (जीईएसी) पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम करने का आरोप लगाया। एसजेएम ने कहा कि आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) सरसों के समर्थन में किए गए दावे पूरी तरह से गलत और असत्य तथ्य हैं। 

विज्ञापन

   

संगठन के सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने पत्र में कहा कि स्वदेशी जागरण मंच इस खतरनाक और अनावश्यक जीएम सरसों को सार्वजनिक क्षेत्र के आनुवंशिक रूप से संशोधित जीव (जीएमओ) के रूप में पिछले दरवाजे से लाए जाने का विरोध करता रहा है। मंत्रालय ने पहले जीएम सरसों के पक्ष में की गई सिफारिश के संचालन के लिए नियामक मंजूरी को स्थगित कर दिया था ताकि एसजेएम द्वारा चिंता के प्रमुख मुद्दों को उठाए जाने के बाद समीक्षा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


महाजन ने आरोप लगाया कि नियामक जीएम फसल डेवलपर्स के साथ हाथ मिला रहे हैं और समय-समय पर नियामक व्यवस्था से काफी गंभीरता से समझौता कर रहे हैं, और उन्होंने इस जीएम सरसों के साथ भी ऐसा किया है।

 

महाजन ने कहा हमें भरोसा है कि जीएम फसलों के प्रतिकूल असर का सतर्कतापूर्ण अध्ययन करने वाले और पूर्व में समय-समय पर अपने विचारों को प्रकट करने वाले एक व्यक्ति के रूप में आप इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि जीएम सरसों के बीज कभी न बोए जाएं। नियामक संस्था की सिफारिश पर आपत्ति जताते हुए एसजेएम के सह-संयोजक ने इस दावे को 'पूरी तरह से गलत' करार दिया कि जीएम सरसों 'स्वदेशी' है और इसे भारत में विकसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed