{"_id":"6351568ca1b4a5162c1c843e","slug":"noida-shrikant-tyagi-released-from-jail-after-getting-bail-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: जमानत मिलने पर जेल से छूटा श्रीकांत त्यागी, महिला से बदसलूकी के बाद हुआ था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: जमानत मिलने पर जेल से छूटा श्रीकांत त्यागी, महिला से बदसलूकी के बाद हुआ था गिरफ्तार
Thu, 20 Oct 2022 08:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 20 Oct 2022 08:56 PM IST
सार
श्रीकांत त्यागी को सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। कोर्ट ने त्यागी की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया है। याची पर नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप था। याची मामले में नौ अगस्त से जेल में बंद था।
विज्ञापन
आरोपी श्रीकांत त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा की ओमेक्स सिटी में महिला से बदसलूकी के बाद गिरफ्तार हुआ श्रीकांत त्यागी गुरुवार शाम जेल से छूट गया। उसकी जमानत मंजूर हो गई है। श्रीकांत त्यागी जेल से छूटने के बाद ओमेक्स सिटी स्थित अपने फ्लैट पहुंचा, जहां उसका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
जेल से छूटने के बाद श्रीकांत त्यागी ने अपने समाज का आभार जताया है। उसने कहा कि समाज ने इस संकट की घड़ी में उसका साथ दिया, जिसके लिए वह आभारी है।
श्रीकांत त्यागी को सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। कोर्ट ने त्यागी की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि याची को निजी मुचलके और दो प्रतिभूतियों पर रिहा किया जाए। याची पर नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप था। याची मामले में नौ अगस्त से जेल में बंद था।
विज्ञापन