फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida sector 39 man set wife and mother in law on fire himself caught all three admitted to safdarjung hospital

नोएडा: सास और पत्नी पर छिड़का मिट्टी का तेल और लगा दी आग, खुद भी झुलसा, तीनों सफदरजंग में भर्ती

Wed, 25 Aug 2021 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Aug 2021 02:07 PM IST
सार

पारिवारिक क्लेश के चलते बुधवार सुबह उसने अपनी पत्नी और सास के ऊपर मिट्टी का तेल डाला और फिर आग लगा दी। इस दुर्घटना में वह स्वयं भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।

विज्ञापन
Noida sector 39 man set wife and mother in law on fire himself caught all three admitted to safdarjung hospital
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-39 से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिससे क्षेत्रवासी सकते में हैं। नोएडा सेक्टर-39 में बुधवार सुबह एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास पर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें जला दिया। इस हादसे में वह खुद भी घायल हो गया।
विज्ञापन


आरोपी व्यक्ति की पहचान मोहनदास मूल निवासी जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और सास के साथ ग्राम हाजीपुर में किराए पर रहता है। पारिवारिक क्लेश के चलते बुधवार सुबह उसने अपनी पत्नी और सास के ऊपर मिट्टी का तेल डाला और फिर आग लगा दी। इस दुर्घटना में वह स्वयं भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस वक्त तीनों का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed