{"_id":"614b8eb38ebc3e02606ddfe9","slug":"noida-s-first-air-pollution-control-tower-to-be-built-on-dnd-noida-news-noi60619805","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनडी पर लगेगा नोएडा का पहला वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनडी पर लगेगा नोएडा का पहला वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। प्रदूषण रोकने के लिए डीएनडी एक्सप्रेसवे के ग्रीन बेल्ट में शहर का पहला वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर (एपीसीटी) लगाया जाएगा। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) एपीसीटी लगाएगी। इसके संचालन खर्च में भेल और नोएडा प्राधिकरण की 50-50 प्रतिशत की भागीदारी होगी। इसका प्रस्ताव 24 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। एक्सप्रेसवे के ग्रीन बेल्ट में लगाया जाने वाला एपीसीटी करीब 20 मीटर ऊंचा होगा। जबकि इसका व्यास 4.5 मीटर होगा। इसे हरिद्वार प्लांट में तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद करीब दो माह में स्थापित कर दिया जाएगा। एपीसीटी की स्थापना एवं संचालन में एक भी पेड़ को कोई क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी।
एक वर्ग किमी की वायु गुणवत्ता में होगा सुधार
एपीसीटी का असर करीब 1 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में दिखेगा। इसकी मदद से सेक्टर-16, 16ए, 17, 17ए, 18, डीएनडी एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे क्षेत्र की वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में सुधार होगा। इसी प्रकार का एपीसीटी अगस्त में दिल्ली में स्थापित किया गया है।
400 वर्गमीटर का होगा टावर परिसार
प्राधिकरण की अनुमति से फिल्म सिटी सेक्टर-16 के निकट डीएनडी एक्सप्रेसवे के ग्रीन बेल्ट में अस्थायी रूप से 400 वर्गमीटर क्षेत्र में टावर परिसर बनाया जाएगा। इसे संचालन में प्रति वर्ष वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत भाग प्राधिकरण उठाएगा। हालांकि प्राधिकरण अधिकतम 18.50 लाख रुपये खर्च करेगा। भेल की ओर से इस टावर की स्थापना और संचालन में किसी भी वृक्ष को कोई क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। एपीसीटी संचालन के लिए विद्युत कनेक्शन के लिहाज से प्राधिकरण मात्र अनुमति पत्र एवं लाइजनिंग सुविधा इत्यादि ही प्रदान करेगा। विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन, धरोहर राशि व अन्य खर्चे भेल को ही करना होगा।
विज्ञापन
एनएमआरसी की बोर्ड बैठक आज, प्राधिकरण की कल
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की बोर्ड बैठक आज होगी। इसमें एनएमआरसी का लेखाजोखा रखा जाएगा। इसके अलावा राजस्व लाभ और हानि की जानकारी दी जाएगी। कुछ नए प्रोजेक्टों पर भी चर्चा हो सकती है। नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक शुक्रवार को होगी। इसमें 7 अनुपूरक प्रस्ताव सहित 24 एजेंडे रखे जाएंगे। ब्यूरो