फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida police sends notice to job portal for uploading wrong map of India FIR already filed

Noida: भारत का गलत नक्शा अपलोड करने वाले जॉब पोर्टल को पुलिस ने भेजा नोटिस, दर्ज है FIR

Mon, 20 Feb 2023 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Feb 2023 04:41 PM IST
सार

विभागीय जांच में पता चला कि नक्शे में लद्दाख का गलत चित्रण किया गया था। इस मामले में एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और कंपनी के अधिकारियों को नोटिस भेजकर बुलाया गया है और पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Noida police sends notice to job portal for uploading wrong map of India FIR already filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत का गलत नक्शा अपलोड करने वाली कंपनी को नोएडा पुलिस ने  नोटिस भेजा है। कंपनी अधिकारियों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक जॉब पोर्टल पर भारत का गलत नक्शा अपलोड करने के मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सेक्टर-132 स्थित नौकरी डॉट कॉम की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किया गया था। इस मामले में भारत सरकार के पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई थी। वहां से इसकी जानकारी भारतीय सर्वेक्षण विभाग को दी गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के निदेशक और नोडल अधिकारी ताहिर गुस्तफा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके मुताबिक नौकरी डॉट कॉम के पोर्टल पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जांच में पता चला कि नक्शे में लद्दाख का गलत चित्रण किया गया था। इस मामले में एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और कंपनी के अधिकारियों को नोटिस भेजकर बुलाया गया है और पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed