{"_id":"6262781595f6d44643488704","slug":"noida-police-fined-over-100-people-for-not-wearing-face-mask-noida-and-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: मास्क नहीं पहनने पर पुलिस की सख्ती, 100 से अधिक लोगों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: मास्क नहीं पहनने पर पुलिस की सख्ती, 100 से अधिक लोगों के काटे चालान
Fri, 22 Apr 2022 03:10 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 03:10 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, इन सभी लोगों के चालान गुरुवार को काटे गए। ये लोग बाजार, शॉपिंग मॉल्स, मेट्रो स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नोएडा में पुलिस की भी सख्ती बढ़ गई है। मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने 100 से अधिक लोगों के चालान काटे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मास्क नहीं पहनने पर लोगों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इन सभी लोगों के चालान गुरुवार को काटे गए। ये लोग बाजार, शॉपिंग मॉल्स, मेट्रो स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क नहीं पहने हुए थे। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर जिले के तीनों जोन नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोविड-19 के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन