फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Police busted a big cheating gang fraud of 15 crores from 500 demat accounts

Cyber Crime: नोएडा पुलिस ने किया बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 500 डीमैट अकाउंट से कर चुके 15 करोड़ की धोखाधड़ी

Tue, 06 Sep 2022 06:16 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Sep 2022 06:16 PM IST
सार

साइबर सेल प्रभारी रीता यादव ने बताया कि गाजियाबाद के अशोक मिश्रा ने 15 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच के दौरान हम शोएब तक पहुंचे और उसे देवास से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Noida Police busted a big cheating gang fraud of 15 crores from 500 demat accounts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा साइबर पुलिस ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर डीमैट अकाउंट खुलवाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश देवास से गिरोह के सरगना शोएब मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ में बता चला कि इस गिरोह ने अब तक 500 डिमैट अकाउंट के जरिए 15 करोड़ रुपये धोखाधड़ी कर चुके हैं।  

विज्ञापन


साइबर सेल प्रभारी रीता यादव ने बताया कि गाजियाबाद के अशोक मिश्रा ने 15 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच के दौरान हम शोएब तक पहुंचे और उसे देवास से गिरफ्तार किया। शोएब इस गिरोह का सबसे मुख्य सदस्य है, जिसने करेंसी ट्रेडिंग के नाम पर लोगों के डीमैट अकाउंट खोले और करोड़ की ठगी की।  
विज्ञापन


रीता यादव ने बताया कि शोएब ने अमदानी सॉल्यूशन के नाम से इंदौर में ऑफिस खोला हुआ था। ये अपने साथियों के साथ लोगों को फोन कर करेंसी में ट्रेडिंग करने के डीमैट खाता खुलवाते थे। ये कितने शातिर थे इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डीमैट खातों का एडिमन एक्सिस करने के लिए यूजर आईडी व पासवर्ड अपने पास ही रखते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed