फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida : Pitbull bites a young man in Silicon City noida

Noida : सिलिकॉन सिटी में पिटबुल ने युवक को काटा, निवासियों में नाराजगी

Mon, 05 Sep 2022 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 04:36 AM IST
सार

Noida : कुत्ते का मालिक उस पर नियंत्रण नहीं कर पाया जिसके चलते यह घटना हुई। इसके बाद सोसाइटी के निवासियों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्तों के साथ पालतू भी अब जान को खतरा बन रहे हैं।

विज्ञापन
Noida : Pitbull bites a young man in Silicon City noida
pitbull - फोटो : mail today

विस्तार

सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने एक युवक को काट लिया। कुत्ते का मालिक उस पर नियंत्रण नहीं कर पाया जिसके चलते यह घटना हुई। इसके बाद सोसाइटी के निवासियों में नाराजगी है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्तों के साथ पालतू भी अब जान को खतरा बन रहे हैं। सोसाइटी के निवासी विशाल अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले भी एक कुत्ते ने कार चालक को काट लिया था। पार्किंग में जैसे ही कार खड़ी कर कार चालक नीचे उतरा, तभी उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। बीते शुक्रवार को सेक्टर-56 में रहने वाली शिप्रा सिंह के 10 साल के बच्चे पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया था। बच्चे की मां ने सेक्टर-58 थाने में कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


अमेरिका में पिटबुल पर प्रतिबंध देश में नहीं : कावेरी राणा
पशु प्रेमी कावेरी राणा का कहना है कि पिटबुल नस्ल के कुत्तों पर अमेरिका में प्रतिबंध है, लेकिन देश में इस पर प्रतिबंध नहीं है। पिटबुल जब किसी को काटता है तो उसका मुंह बंद हो जाता है, वह चाहकर भी मुंह में दबाए अंग को आसानी से नहीं छोड़ पाता। यहां अवैध और गलत तरीके से (दूसरी नस्ल के कुत्तों) प्रजनन कराने के कारण पिटबुल की खतरनाक नस्ल पैदा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed