{"_id":"60cfded510d92817956a5a65","slug":"noida-news-tv-news-anchor-robbed-in-greno","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की वारदात : बेटे की दुहाई देकर कहा- टीवी न्यूज एंकर हूं तो बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा की वारदात : बेटे की दुहाई देकर कहा- टीवी न्यूज एंकर हूं तो बची जान
Mon, 21 Jun 2021 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Jun 2021 06:05 AM IST
सार
- एक न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ से ग्रेनो वेस्ट इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट
- कार में म्यूजिक सिस्टम बंद होने से रुककर पेन ड्राइव कर रहे थे चेक
- दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने पिस्टल के बल पर की वारदात
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट में शनिवार देर रात एक न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ अतुल अग्रवाल से दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया और गोली मारने की धमकी भी दी। अतुल ने बदमाशों को बताया कि वह पीआईबी पत्रकार हैं और उन्होंने छोटे बेटे की भी दुहाई दी, तब जाकर बदमाशों ने उन्हें छोड़ा। उन्होंने इस मामले की सूचना और शिकायत पुलिस को नहीं दी है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बांदा निवासी अतुल ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि शनिवार रात लगभग 1 बजे वह कार में सवार होकर नोएडा एक्सटेंशन से गुजर रहे थे। जैसे ही वह नोएडा की ओर से राइज पुलिस चौकी के 300 मीटर करीब पहुंचे उनकी म्यूजिक सिस्टम बंद हो गया। वे कार रोककर पेन ड्राइव आदि चेक करने लगे तभी दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे और कार का गेट खोलने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी तो वे बाहर निकल गए।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने जेब में रखे लगभग 6 हजार रुपये लूट लिए। एटीएम से भी रुपये निकालने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कार्ड नहीं होने की बात कही। बदमाशों ने मोबाइल भी छीना, लेकिन अतुल ने उन्हें बताया कि वह इससे पकड़े जा सकते हैं। इस पर उन्होंने मोबाइल कार में फेंक दिया। एक बदमाश ने उन्हें गोली मारने के लिए कहा तो अतुल ने अपने मासूम बेटे की दुहाई दी। बदमाश केवल नकदी लूटने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
गौरव चंदेल हत्याकांड की याद हुई ताजा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुग्राम स्थित कंपनी से लौट रहे सेल्स मैनेजर गौरव चंदेल की बदमाशों ने कार लूट के लिए हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद ग्रेनो वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था। इसके बाद ही जिले में पुलिस कमिश्नरेट की नींव रखी गई थी। अब अतुल अग्रवाल के घटनाक्रम से फिर गौरव चंदेल हत्याकांड की याद ताजा हो गई है।
इस संबंध में कोई सूचना या लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। सोशल मीडिया से मामले की जानकारी हुई है। पोस्ट में लिखा गया स्थान और पड़ताल में पता चला है कि घटनास्थल थाना सेक्टर-49 का है।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन