फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News Maid was beaten up by female lawyer

Noida: घरेलू सहायिका को महिला वकील ने बंधक बनाकर पीटा, जबरदस्ती कराया घर का काम, CCTV में कैद हुई घटना

Wed, 28 Dec 2022 07:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Dec 2022 07:50 AM IST
सार

आरोप है कि अनीता के साथ लगातार मारपीट कर यातनाएं दी जा रही थी। दो दिन पहले भी अनीता को किसी बात पर पीटा गया। वह लिफ्ट से नीचे उतरकर भागने लगी तो शेफाली ने लिफ्ट में भी मारपीट की।

विज्ञापन
Noida News Maid was beaten up by female lawyer
लिफ्ट में नौकरानी के साथ मारपीट करती महिला वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में सेक्टर-121 स्थित हाई प्रोफाइल सोसाइटी क्लियो काउंटी में रहने वाली एक महिला वकील ने घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोपी महिला वकील अनुबंध पूरा होने के बाद भी सहायिका से मारपीट कर जबरदस्ती घर पर काम करा रही थी।

विज्ञापन


किसी तरह घरेलू सहायिका के घरवालों को जानकारी मिली तो परिजनों ने सोमवार शाम को नोएडा पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद महिला वकील ने सहायिका के परिजनों को धमकी दी। कोतवाली फेज-तीन पुलिस ने इस मामले में महिला वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सहायिका का मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन


मूल रूप से मथुरा निवासी पद्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बीस वर्षीय बेटी अनीता क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाली महिला वकील शेफाली कौल के घर काम करती थी। उसका छह महीने का अनुबंध 31 अक्तूबर को ही पूरा हो गया था। इसके बाद भी उससे जबरदस्ती काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अनीता के साथ लगातार मारपीट कर यातनाएं दी जा रही थी। दो दिन पहले भी अनीता को किसी बात पर पीटा गया। वह लिफ्ट से नीचे उतरकर भागने लगी तो शेफाली ने लिफ्ट में भी मारपीट की। इसी दौरान किसी ने अनीता के घरवालों को फोन कर सूचना दे दी।

सोमवार को उसके माता-पिता नोएडा पहुंच गए और सोसाइटी जाकर बेटी को अपने साथ ले जाने लगे तो शेफाली ने उसे भेजने से मना कर दिया। तब परिजनों ने कोतवाली फेज-तीन पुलिस से शिकायत की। इसके बाद शेफाली खुद ही अनीता को लेकर थाने आई। 

शरीर पर चोट के निशान
इससे पहले भी कई बार अनीता के परिजन बेटी को अपने साथ ले जाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन शेफाली मना करती रही। अनीता का अनुबंध 31 अक्तूबर को पूरा हो चुका है। अनीता के चेहरे, पीठ, हाथ, पैर, गर्दन पर जलाने व चोट के कई निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed