फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News: 95 thousand rupees cheated in the name of getting Kovid vaccine

Noida News: कोविड टीका लगाने के नाम पर 95 हजार रुपये ठगे, पीड़िता ने दी शिकायत

Fri, 30 Dec 2022 09:52 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 30 Dec 2022 09:52 AM IST
सार

कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-107 में रहने वाली नूतन पाहुजा ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने कोविड का बूस्टर डोज को लगवाने के लिए कोविन पोर्टल से स्लॉट बुक कराया था। इसके एक दिन बाद उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल किया।

विज्ञापन
Noida News: 95 thousand rupees cheated in the name of getting Kovid vaccine
कोरोना वैक्सीन के नाम पर 95 हजार रुपये ठगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर ठगों ने एक महिला को कोविड -19 का टीका लगवाने का झांसा देकर उनके साथ 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-107 में रहने वाली नूतन पाहुजा ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने कोविड का बूस्टर डोज को लगवाने के लिए कोविन पोर्टल से स्लॉट बुक कराया था। इसके एक दिन बाद उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को अस्पताल का कर्मचारी होने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनसे स्लॉट बुकिंग के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने हामी भर दिया। इसके बाद आरोपी ने उनसे कहा कि टीका लगवाने के लिए उन्हें कुछ और डिटेल देनी होगी। अस्पताल का कर्मचारी बताने के कारण पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनके पास एक लिंक भेजा था, जिसको उन्होंने गलती से क्लिक कर दिया। इसके बाद उनका फोन हैक हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उनके फोन से कई बार में यूपीआई के जरिए कुल 95 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed