{"_id":"5f4ea79d8ebc3e5387631ff2","slug":"noida-mla-pankaj-singh-corona-infected-patients-8000-crossed-noida-news-noi533464464","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव, जिले के कुल संक्रमितों की संख्या 8000 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव, जिले के कुल संक्रमितों की संख्या 8000 के पार
Wed, 02 Sep 2020 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
पंकज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र व नोएडा विधायक पंकज सिंह को कोरोना ने चपेट में ले लिया है। उन्होंने देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। जो भी लोग कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं स्वयं को आइसोलेट करके जांच करवाएं। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पंकज सिंह का डीएनडी पर जोरदार स्वागत हुआ था। साथ ही सेक्टर-26 स्थित कार्यालय पर सुबह से लेकर देर रात तक लोग बधाई देने आते रहे। लोगों से ज्यादा मिलना-जुलना हुआ, जिससे उन्हें कोराना हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, जनपद में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8000 पार कर गया। 102 नए संक्रमित सामने आए। इससे मरीजों की संख्या बढ़कर 8058 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य सर्विलांस कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 86 लोगों ने कोरोना को मात दी। कोरोना को अभी तक 6946 लोग हराकर घर जा चुके हैं। 1067 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती और होम आईसोलेट हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 45 है। स्वास्थ्य विभाग केअफसरों ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में लगातार अभियान चलाकर जांच की जा रही है। भविष्य में भी यह जांच जारी रहेगी।
मलेरिया के तीन केस मिले
मंगलवार को मलेरिया के तीन केस सामने आए। जनवरी से अब तक जिले में 13 मलेरिया रोगी हो चुके हैं। मरीज मिलने के साथ ही अधिकारियों ने विशेष लार्वा सर्वे अभियान शुरू करने की बात कही है। इसके लिए टीमें लगा दी गई हैं।