फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida minor commits suicide as depressed after beaten by police in wrong case

एक गलती और गई जान: गलत मुखबिरी का शिकार हुआ नाबालिग, पुलिस की पिटाई से आहत होकर की खुदकुशी

Sun, 26 Feb 2023 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 26 Feb 2023 05:12 PM IST
सार

गलत मुखबिरी की वजह से उसकी जमकर पिटाई की गई। गोविंदा के चाचा पुष्पेंद्र ने ईकोटेक-1 कोतवाली में आरोपी दरोगा और सिपाही के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत दी थी।

विज्ञापन
Noida minor commits suicide as depressed after beaten by police in wrong case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में नौ फरवरी को हुई बाइक लूट के मामले में पुलिस को 22 फरवरी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान किशोर गोविंदा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घर से उठाया था।

विज्ञापन


गलत मुखबिरी की वजह से उसकी जमकर पिटाई की गई। गोविंदा के चाचा पुष्पेंद्र ने ईकोटेक-1 कोतवाली में आरोपी दरोगा और सिपाही के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार देर शाम तक भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस अफसरों ने परिजन को मुकदमा दर्ज नहीं करने के लिए मना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए दबाव बनाने में हो केस दर्ज
अब पुलिस अपराध में संलग्न हो चुकी है। भाजपा सरकार से इसकी छूट मिली हुई है। आरोपी पुलिसकर्मियों पर आत्महत्या के लिए दबाव डालने और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज होना चाहिए। इस मुद्दे को सपा जोर-शोर से उठाएगी।- राजकुमार भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा

पुलिस बन गई तानाशाह
पुलिस अब तानाशाह बन गई है। आम लोगों को टाॅर्चर कर रही है। कानपुर में भी इस तरह की घटना हुई थी, अब ग्रेटर नोएडा में भी यह दोहराया गया है। लोगों को टॉर्चर करना पुलिस का शगल बन गया है। इस मामले को आलाकमान तक पहुंचाया गया है। आलाकमान से हरी झंडी मिलने पर इस मामले को बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा। - दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस


भाजपा सरकार में पुलिस अपना रही मनमाना रवैया
कानपुर में भी इसी तरह की घटना हुई है। अब ग्रेटर नोएडा में भी पुलिस ने अपना रूप दिखा दिया है। भाजपा सरकार में पुलिस मनमाना रवैया अपना रही है। इस मामले को उठाया जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। - जर्नादन भाटी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed