फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Like Bunty-Babli, used to get money from people police arrested from Logix Mall

नोएडा: बंटी-बबली की तरह एंठते थे लोगों से पैसा, पुलिस ने लॉजिक्स मॉल से किया गिरफ्तार

Sun, 03 Apr 2022 10:27 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Apr 2022 10:27 AM IST
सार

दोनों युवक-युवती रियल स्टेट कंपनी में फ्लैट की बुकिंग के दौरान आने वाले दस्तावेज से आधार कार्ड निकाले और पेंट एप से उस पर अपने फोटो लगाकर 40 से 80 हजार रुपये तक का लोन कराकर सामान खरीदते और फिर उसे बेचकर पैसे कमा लेते थे।

विज्ञापन
Noida: Like Bunty-Babli, used to get money from people police arrested from Logix Mall
आरोपी युवक-युवती को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-24 पुलिस ने बंटी-बबली फिल्म की तरह धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने वाले युवक-युवती को लॉजिक्स मॉल से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक एप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराते थे और लोन लेकर इलेक्ट्रानिक सामान खरीद लेते थे। इसके बाद सामान को बेचकर कमाई करते थे।

विज्ञापन


पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे करीब आठ बार ऐसी धोखाधड़ी कर चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार व पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी ताहिर सैफी के रूप में हुई है। उसके पिता हापुड़ में होमगार्ड हैं, जबकि युवती की पहचान इको विलेज, ग्रेनो वेस्ट निवासी माला गर्ग के रूप में हुई है।

विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों युवक-युवती नोएडा में रियल स्टेट कंपनी अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करते थे। कोरोना काल में दोनों की नौकरी चली गई तो फर्जी लोन लेने लगे। रियल स्टेट कंपनी में फ्लैट की बुकिंग के दौरान आने वाले दस्तावेज से आधार कार्ड निकाले और पेंट एप से उस पर अपने फोटो लगाकर मॉल्स में जाने लगे। यहां पर 40 से 80 हजार रुपये तक का लोन कराकर सामान खरीदते और फिर उसे बेचकर पैसे कमा लेते थे।

ढाई लाख रुपये तक की कर चुके धोखाधड़ी

उन्होंने बताया कि अब तक दोनों ढाई लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर चुके हैं। आरोपी बजाज फाइनेंस कंपनी से ही लोन कराते थे तो कुछ दिन पहले जब कई लोन की किस्त टूटी और एक ही फोटो आधार कार्ड पर कंपनी ने देखा तो संदेह हुआ। इसके बाद प्रत्येक लोन लेने वाले व्यक्ति पर नजर रखनी शुरू कर दी।

क्रोमा और रिलायंस स्टोर से ही लेते थे लोन

पिछले सप्ताह एक नए लोन के लिए आवेदन हुआ तो इत्तफाक से उसी युवक का फोटो आधार पर मिला जिसकी बजाज फाइनेंस कंपनी को तलाश थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को मौके पर भेजा गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को लॉजिक्स मॉल से गिरफ्तार कर लिया गया। पेंट एप पर ताहिर आधार व पैन कार्ड बदलने में माहिर है और माला गर्ग परिवार की सदस्य बनकर जाती थी, ताकि कोई संदेह न कर सके। दोनों मॉल्स में क्रोमा और रिलायंस स्टोर से ही लोन लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed