{"_id":"6a8862624602d594650d8bfe","slug":"noida-kings-defeated-gorakhpur-powered-by-aniveshs-explosive-performance-noida-news-c-23-1-lko1064-103750-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनिवेश के तूफानी तेवर से नोएडा किंग्स ने गोरखपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनिवेश के तूफानी तेवर से नोएडा किंग्स ने गोरखपुर को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीता मुकाबला, कार्तिक सिद्धू बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में नोएडा किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में गौर गोरखपुर लायंस को तीन विकेट से हरा दिया। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने आखिरी ओवर में अनिवेश चौधरी की तूफानी पारी के दम पर एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 186 रन बनाकर जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले कार्तिक सिद्धू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 185 रन बनाए। अभय प्रताप सिंह ने 41 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। कप्तान आर्यन जुयाल ने 21 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इसके बाद सिद्धार्थ यादव ने 28 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। पार्थ पलावत ने सात गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर टीम को 185 रन तक पहुंचाया। नोएडा की ओर से बॉबी यादव ने चार और कार्तिक सिद्धू ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा किंग्स की शुरुआत खराब रही और 46 रन पर तीन विकेट गिर गए। इसके बाद रवि सिंह और आदित्य शर्मा ने 70 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। आदित्य ने 39 और रवि ने 28 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। अंतिम दो ओवर में नोएडा को 23 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में अब्दुल रहमान ने सिर्फ पांच रन दिए। आखिरी छह गेंदों पर 18 रन की जरूरत थी। पहली गेंद पर कार्तिक सिद्धू रन आउट हो गए, लेकिन अनिवेश ने लगातार दो छक्के जड़कर मुकाबले का रुख बदल दिया। इसके बाद दो रन और चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। अनिवेश 15 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे।