फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida increases rate of residential plots near metro and expresway

मेट्रो एवं एक्सप्रेसवे के नजदीक आवासीय जमीन हुई महंगी

Sat, 28 Sep 2019 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Noida increases rate of residential  plots near metro and  expresway
मेट्रो और एक्सप्रेसवे के नजदीक आवासीय जमीन हुई महंगी
विज्ञापन

नोएडा। अगर आप मेट्रो या एक्सप्रेसवे के आसपास जमीन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको इसके लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-29 में शुक्रवार को आयोजित 197वीं बोर्ड बैठक में मेट्रो और एक्सप्रेसवे के आसपास सेक्टर के रेट बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही, औद्योगिक, ग्रुप हाउसिंग और संस्थागत प्लॉट के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 2016-17 के बाद जमीन के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। यही वजह है कि अब इसकी समीक्षा के बाद यह पाया गया कि कहीं-कहीं इसे बढ़ाने की जरूरत है, जहां जरूरत थी वहां इसे घटाया भी गया है। मेट्रो के नजदीक आवासीय जमीनों के रेट को 5 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। एक्सप्रेसवे के नजदीक की जमीनों का रेट 7.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया यानी यहां जमीन लेकर घर बनाना अब महंगा होगा। इसके अलावा बोर्ड ने ग्रुप हाउसिंग एवं संस्थागत विभाग की जमीन के रेट में भी 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। अब बिल्डरों को जमीन का आवंटन कराने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा। ऑफिस स्पेस खरीदने के लिए भी ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। बोर्ड बैठक में 27 पूरक और 6 अनुपूरक प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्तावों को बोर्ड ने पास कर दिया। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और तीनों प्राधिकरणों के चेयरमैन आलोक टंडन, सीईओ नोएडा रितु माहेश्वरी, सीईओ ग्रेटर नोएडा नरेंद्र भूषण, सीईओ यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण डॉ. अरुणवीर सिंह सहित बोर्ड के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेट्रो और एक्सप्रेसवे के आसपास यहां बढ़े रेट
ब्लू लाइन के मेट्रो स्टेशनों में सेक्टर-15, 16, 18, बोटेनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स, नोएडा सिटी सेंटर, सेक्टर-32, सेक्टर-34, 52, 61, 59, 62, इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन, मजेंटा लाइन के तहत बोटेनिकल गार्डन व ओखला पक्षी विहार और एक्वा लाइन के तहत स्टेशनों में सेक्टर-51, 50, 76, 101, 81, एनएसईजेड, 82, 137, 142, 143, 144, 145, 146, 147, 148 और एक्सप्रेसवे के समीप सेक्टरों में रेट बढ़ाए गए हैं। यहां मेट्रो की लाइनें भी गई हैं। लिहाजा, रेट ज्यादा बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेक्टरों की बढ़ाई श्रेणी
प्राधिकरण ने सेक्टर-14ए, 15ए, 44 के ए एवं बी ब्लॉक की श्रेणी को एक स्तर तक और बढ़ा दिया यानी यहां अब नई श्रेणी के तहत रेट होंगे। इसका भी दर निर्धारण किया गया है।

वाणिज्यिक जमीनों को मिली राहत
वाणिज्यिक उपयोग के लिए खरीदी जाने वाली जमीनों में एफएआर 2 तक के प्लॉट के रेट में 15 प्रतिशत तक की कमी की गई है। वहीं, एफएआर 4 के रेट में कोई कमी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed