फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida in the spotlight amidst Maharashtra's political turmoil

Noida News: महाराष्ट्र की सियासी हलचल में नोएडा की चर्चा

Thu, 18 Jun 2026 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Noida in the spotlight amidst Maharashtra's political turmoil
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उठापटक के बीच नोएडा भी अचानक चर्चा में आ गया है। कहा जा रहा है कि शिवसेना उद्घव गुट के बागी सांसदों को नोएडा के एक होटल में ठहराने की तैयारी की गई थी। इसके लिए 16 जून की रात को विशेष इंतजाम किए गए थे। हालांकि राजनीतिक हलकों में 16 जून की रात नोएडा में रुकने की भी बात की जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
शिवसेना उद्घव गुट के नौ लोकसभा सांसदों में से छह के टूटने और शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा है। इन छह सांसदों को केंद्र सरकार की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के घटनाक्रम को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों को संभावित ठहराव के तौर पर चिह्नित किया गया था जिनमें नोएडा भी शामिल था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, होटल प्रबंधन को वीआईपी मेहमानों के संभावित आगमन के बारे में अलर्ट किया गया था। इसके बाद होटल परिसर में अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर न तो होटल प्रबंधन और न ही किसी राजनीतिक दल की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी किया गया है। महाराष्ट्र की राजनीति में जारी घटनाक्रम के कारण नोएडा में दिनभर राजनीतिक चर्चाओं का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed