फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida hindi News Woman abuses guard in Noida

गार्ड को गाली देने वाली महिला गिरफ्तार: नोएडा की पॉश सोसाइटी की घटना, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई

Sun, 21 Aug 2022 06:12 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Aug 2022 06:12 PM IST
सार

गार्ड के साथ गाली गलौज करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला गेट खोलने में देरी होने पर भड़क गई और उसने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Noida hindi News Woman abuses guard in Noida
वायरल वीडियो में हंगामा करती महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा में एक महिला गेट खोलने में देरी होने पर भड़क गई और उसने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला गार्ड पर भड़कती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना हो रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 की जेपी सोसायटी का है। जहां एक गार्ड को गेट खोलने में थोड़ी सी देरी हो जाती है। यह देख महिला गार्ड पर भड़क उठती है, आग बबूला होकर महिला गार्ड के साथ बदतमीजी शुरू कर देती है। गार्ड को वह भद्दी-भद्दी गालियां देती है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहती है। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई देती है। वीडियो में महिला ने गार्ड की ओर हाथ दिखाते हुए कहती हुई सुनाई दे रहा, ‘संभाल लो इन बिहारियों को।' वहां मौजूद एक गार्ड ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



स्वाति मालिवाल ने की निंदा
महिला का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल ने भी इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौज कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है। नोएडा पुलिस इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई बहुत जरूरी है। 

श्रीकांत त्यागी का वीडियो हुआ था वायरल
इस पहले भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पौधे लगाने के विरोध पर श्रीकांत त्यागी ने महिला से अभद्रता कर गाली गलौज की थी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। छह दिन बाद पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed