{"_id":"5dd599308ebc3e548e42f690","slug":"noida-greater-noida-aqua-line-metro-fails-passengers-struggled-for-three-hours-noida-news-noi4742055141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेनो मेट्रो हुई फेल, तीन घंटे जूझते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो हुई फेल, तीन घंटे जूझते रहे यात्री
Thu, 21 Nov 2019 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aqua Line Metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो बुधवार को बाधित रही। एटीएस सिस्टम फेल होने की वजह से काफी समस्या हुई। इसकी वजह से सिग्नल सिस्टम में खराबी आ गई। ऑटोमैटिक सिस्टम फेल होने से ट्रेनों को मैनुअल चलाना पड़ा। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों जूझना पड़ा। यात्रियों ने ट्विटर पर जमकर विरोध भी जताया।
वहीं, तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों के पांच फेरे रद्द करने पड़े। एक्वा लाइन पर मेट्रो के ऑटोमैटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम के फेल होने से सिग्नल में खराबी आ गई। यह समस्या दोपहर 01:20 बजे सामने आने की बात यात्रियों ने बताई। इसके करीब एक घंटे के बाद सिस्टम में सुधार भी हुआ। लेकिन यात्रियों का कहना था कि सिस्टम शाम तक खराब रहा। इस संबंध में एनएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि यह सिस्टम 01:40 बजे दोपहर में खराब हुआ और शाम 04.40 बजे तक इसमें सुधार कर लिया गया।
विज्ञापन
- रोहित मट्टू ने ट्वीट किया कि नोएडा मेट्रो काफी देरी से चल रही है। कोई तकनीकी समस्या है। कृपया समाधान करें।
- नंदिता माजी ने ट्वीट किया कि सेक्टर-81 मेट्रो से पहले वह 40 मिनट से फंसी हैं। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- जितेन शर्मा ने ट्वीट किया कि नोएडा मेट्रो में पहली बार सफर कर रहा हूं और यह बेहद खराब अनुभव रहा। 40 मिनट में मेट्रो केवल तीन स्टेशन तक पहुंची। गेट खुलने और बंद होने में भी परेशानी आ रही है। साइकिल की स्पीड भी इससे तेज होगी।
- मानस सिन्हा ने लिखा कि 30 मिनट से सेक्टर-51 मेट्रो से एक भी मेट्रो नहीं निकली है। मेट्रो के लिए बड़ी संख्या में यात्री प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मेट्रो के एटीएस सिस्टम में खराबी आ गई। इस वजह से सिग्नलिंग सिस्टम भी प्रभावित हो गया। ट्रेनों को मैनुअल तरीके से चलाना पड़ा। दोपहर 01:40 बजे सिस्टम में खराबी की सूचना मिली और शाम 04:40 बजे तक इसमें सुधार कर लिया गया। तकनीकी खराबी आने से ट्रेनों के पांच फेरे रद्द करने पड़े। - पीडी उपाध्याय, कार्यकारी निदेशक, एनएमआरसी
विज्ञापन
वहीं, तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों के पांच फेरे रद्द करने पड़े। एक्वा लाइन पर मेट्रो के ऑटोमैटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम के फेल होने से सिग्नल में खराबी आ गई। यह समस्या दोपहर 01:20 बजे सामने आने की बात यात्रियों ने बताई। इसके करीब एक घंटे के बाद सिस्टम में सुधार भी हुआ। लेकिन यात्रियों का कहना था कि सिस्टम शाम तक खराब रहा। इस संबंध में एनएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि यह सिस्टम 01:40 बजे दोपहर में खराब हुआ और शाम 04.40 बजे तक इसमें सुधार कर लिया गया।
विज्ञापन
मैनुअल तरीके से रफ्तार हुई धीमी
ऑटोमैटिक सिस्टम फेल होने के बाद ट्रेनों को मैनुअल तरीके से चलाना पड़ा। इस वजह से ट्रेनों की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक आ गई।नॉन पीक आवर में 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी
एनएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि पीक आवर में 7.5 मिनट में एक ट्रेन स्टेशन पर आ जाती है। वहीं नॉन पीक आवर में 15 मिनट में ट्रेन आती है। परेशानी दोपहर के नॉन पीक आवर में हुई। यहां पहले से ही 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी थी। तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन और देर से पहुंची।
विज्ञापन
कुछ देर के लिए थम गई मेट्रो
जैसे ही मेट्रो का ऑटोमेटिक सिस्टम फेल हुआ। कुछ देर के लिए मेट्रो जहां की तहां थम गई। सिस्टम फेल होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद उनसे मैनुअल तरीके से ट्रेन चलाने की अनुमति ली गई। फिर ट्रेन धीरे-धीरे चलाई गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।यात्रियों के ट्वीट
- महक ने ट्वीट किया कि मेट्रो 20 मिनट से ज्यादा की देरी से चल रही है। इसकी सर्विस काफी धीमी और खराब है। लोग जूझ रहे हैं, लेकिन कौन उनकी समस्या सुनेगा।- रोहित मट्टू ने ट्वीट किया कि नोएडा मेट्रो काफी देरी से चल रही है। कोई तकनीकी समस्या है। कृपया समाधान करें।