{"_id":"62677a11e5f8120b3a6d4bb9","slug":"noida-garden-galleria-mall-scuffle-between-bar-employees-and-party-doing-youth-one-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में मर्डर: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में पार्टी करने आए युवकों और बार स्टाफ के बीच मारपीट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल में मर्डर: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में पार्टी करने आए युवकों और बार स्टाफ के बीच मारपीट, एक की मौत
Tue, 26 Apr 2022 10:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:59 AM IST
सार
गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंचे युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच हुई मारपीट में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लॉस्ट लेमन नाम के रेस्टोरेंटर में हुई वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर 39 के गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में बीती रात पार्टी करने आए कुछ युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट हो गई, जिसने खूनी रूप ले लिया। इस बवाल में एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11ः00 बजे थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गार्डन गलैरिया के लॉस्ट लेमन रेस्टोरेंट में कुछ युवक अपनी कंपनी की तरफ से पार्टी कर रहे थे तभी उनकी वहां काम करने वाले बार के स्टाफ से मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इस मारपीट में एक व्यक्ति बृजेश राय(30) पुत्र श्रीकांत राय निवासी ग्राम हसनपुरा जिला छपरा, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा एफआईआर पंजीकृत कर एवं मृतक के शव का पंचायतनामा भर एफआईआर दर्ज की गई है। झगड़ा करने वाले बार के सभी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आठ लोगों की पहचान की है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।