Yamuna Flood: नोएडा के सेक्टर 135 में बुरा हाल, घूमकर जा रहे अधिकारी, बाढ़ में फंसी करीब 500 गाय
नोएडा के सेक्टर 135 में यमुना का पानी घुसने के बाद प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद नहीं कर रहा है। एक पीड़िता ने वीडियो जारी कर दावा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिसे के नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों के कई इलाकों में यमुना का पानी घुस गया है। जिसकी वजह से हालात खराब है। इसी बीच एक महिला ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि बाढ़ का पानी घुसने के बाद अधिकारी सिर्फ दौरा करने के लिए आए, मदद के लिए नहीं आए। राहत बचाव का कोई काम नहीं किया गया। ट्वीट किए गए वीडियो के साथ लिखा है कि नोएडा के सेक्टर 135 में 500 से अधिक गायें बाढ़ के पानी में फंस गई हैं, उन्हें तुरंत बचाने की जरूरत है।
@CMOfficeUP @CeoNoida @noidapolice Sector 135, Noida, on spot feedback is over 500 cows stuck in flood water, needs immediate rescue. @AmarUjalaNews @JagranNews @ZeeNews @timesofindia @ABPNews @indiatvnews pic.twitter.com/mBwjgk1beW
— Rajiv Kental (@rkental) July 15, 2023विज्ञापन
महिला का दावा- प्रशासन की लापरवाही से पानी घुसा
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ आने के बाद वहां पर गायों के लिए न तो चारा है न ही पानी है। यहां अधिकारी सिर्फ आते हैं और घुमघाम कर जा रहे हैं। मदद के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। आम जनता यहां बहुत परेशान है। यहां जो भी कुछ कर रही है आम जनता ही कर रही है। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। बीते चार दिन से यहां कोई बारिश नहीं हुई है। प्रशासन की लापरवाही से पानी भरा है। यहां जो नाले की सफाई नहीं हुई है। महिला ने कहा कि हम चाहते हैं कि आप एक बार यहां आओ और देखो।
शख्स का दावा- अभी भी कई पशु पानी में फंसे हुए हैं
वहीं दूसरे वीडियो में एक शख्स ने कहा कि जब यहां प्रशासन मदद के लिए आया तो स्थानीय लोगों को कोई मदद नहीं करने दी जा रही है। पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों को मदद के लिए पानी में नहीं जाने दे रहा है। अभी भी कई पशु पानी में फंसे हुए हैं, लेकिन प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है।