{"_id":"638034204f105f2a4e56cd9f","slug":"noida-fight-and-ruckus-in-hyde-park-society-police-kept-trying-for-settlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: हाइड पार्क सोसाइटी में मारपीट और हंगामा, पुलिस देर रात तक करती रही समझौते का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: हाइड पार्क सोसाइटी में मारपीट और हंगामा, पुलिस देर रात तक करती रही समझौते का प्रयास
Fri, 25 Nov 2022 08:48 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नोए़डा
अमर उजाला ब्यूरो, नोए़डा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:48 AM IST
सार
कोतवाली सेक्टर-113 थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को हाइड पार्क सोसाइटी में हंगामे की सूचना मिली। शराब के नशे में धुत होकर सोसाइटी के अंदर कुछ लोगों से मारपीट कर दी थी। आरोप है कि महिलाओं से अभद्रता करते हुए घरों के बाहर लगे गमलों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोसायटी में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एओए विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने पहले मारपीट कर दी। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात तक दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-113 थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को हाइड पार्क सोसाइटी में हंगामे की सूचना मिली। शराब के नशे में धुत होकर सोसाइटी के अंदर कुछ लोगों से मारपीट कर दी थी। आरोप है कि महिलाओं से अभद्रता करते हुए घरों के बाहर लगे गमलों को तोड़ दिया। इसके बाद सोसाइटी के अंदर लोग जमा हो गए और देर रात तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
अहम है कि हाइड पार्क सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच में पहले से विवाद चला आ रहा है और पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन