{"_id":"62414c4afbd399025060ea41","slug":"noida-encounter-accused-did-not-commit-crime-on-sunday-this-time-he-came-out-and-got-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे ने तोड़ा टोटका, पुलिस ने तोड़ी टांग: संडे के दिन वारदात नहीं करता था आरोपी, इस बार निकला और पकड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरे ने तोड़ा टोटका, पुलिस ने तोड़ी टांग: संडे के दिन वारदात नहीं करता था आरोपी, इस बार निकला और पकड़ गया
Mon, 28 Mar 2022 11:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:18 AM IST
सार
नोएडा में मुठभेड़ में गिरफ्तार तुलसी बावरिया ने पुलिस को बताया है कि वह टोटके के कारण रविवार को वारदात नहीं करता था। इसके अलावा बाइक में 5056 नंबर की फर्जी प्लेट का इस्तेमाल करता था, लेकिन इस बार रुपयों की जरूरत के कारण रविवार को वारदात करने भाई के साथ निकला और मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से टांग तुड़वा बैठा।
विज्ञापन
गोली लगने से बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस से रविवार दोपहर हुई मुठभेड़ में 45 हजार का इनामी तुलसी बावरिया पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका भाई पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी एक के बाद एक वारदात अंजाम देकर तेज रफ्तार में बाइक चलाकर फरार हो जाता था।
करीब चालीस दिन पहले ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में चेन लूटने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। इस दौरान कई शहरों में 250 सीसीटीवी खंगाले गए। मुठभेड़ में गिरफ्तार तुलसी बावरिया ने पुलिस को बताया है कि वह टोटके के कारण रविवार को वारदात नहीं करता था। इसके अलावा बाइक में 5056 नंबर की फर्जी प्लेट का इस्तेमाल करता था, लेकिन इस बार रुपयों की जरूरत के कारण रविवार को वारदात करने भाई के साथ निकला और मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से टांग तुड़वा बैठा।
पुलिस का दावा है कि तुलसी अपने भाई के साथ लगभग 150 चेन लूट चुका है। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि 17 फरवरी को तुलसी ने क्षेत्र में वारदात की थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए ग्रेटर नोएडा से लेकर बागपत तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
विज्ञापन
होली से पूर्व एक बार बदमाश सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर क्षेत्र में लूट के लिए आए थे। पुलिस टीम बदमाशों की घेराबंदी में जुटी, लेकिन पुलिस की गाड़ी जाम में फंसने से बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पूर्व में तुलसी रविवार को अक्सर वारदात में नाकाम रहते थे। इस कारण रविवार को वारदात न करने के टोटके का उसने पालन शुरू कर दिया था।

पेरिफेरल के रास्ते आते और वारदात कर भाग जाते
पुलिस के मुताबिक, बदमाश पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते क्षेत्र में आते थे और वारदात कर फरार हो जाते थे। बदमाश पेरिफेरल पर पुलिस चेकिंग की कमी का लाभ भी उठाते थे। इसके बाद बदमाश पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दूसरे शहर व राज्य में भाग जाते थे।
दिल्ली-मुजफ्फरनगर के सुनार को बेचते थे चेन
पुलिस का कहना है कि तुलसी का भाई योगेंद्र उर्फ बाबू लूटी गई चेन को दिल्ली और मुजफ्फरनगर के सुनारों को बेचता है। पुलिस बाबू की तलाश में है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सुनारों का नाम पता कर कार्रवाई की जाएगी।
दिन निकलते ही रेकी, भाई के संग करता है वारदात
पुलिस के मुताबिक, तुलसी ने पूछताछ में बताया है कि फरार आरोपी उसका भाई योगेंद्र है। दोनों भाई अलग-अलग शहर में एक साथ दिन निकलते ही बाइक लेकर निकलते हैं। वह एकांत सड़क व गली में सैर करने वाले और बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले लोगों को निशाना बनाते हैं। चेन लूट की वारदात के बाद व तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर फरार हो जाते हैं।