फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida dominates UP State Shooting Championship; several players win medals.

Noida News: यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नोएडा का दबदबा, कई खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 30 Jun 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Noida dominates UP State Shooting Championship; several players win medals.
- 4970 खिलाड़ियों के बीच गौतमबुद्ध नगर के निशानेबाजों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के निशानेबाजों ने प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 4970 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पवन यादव ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में 552 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अविनिश सिंह आठवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जागृति सिंह ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में सातवां और वंदना चौधरी ने 10वां स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अर्चिता नागर ने रजत पदक जीता। सेक्टर-73, 51 और 72 की शूटिंग अकादमियों के कई खिलाड़ियों ने प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। कोच संगीता सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता, जबकि लावण्या चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वरिष्ठ निशानेबाज रवि प्रताप सिंह ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed