{"_id":"6346144cfb6a7c2cdc513504","slug":"noida-dog-bites-25-in-20-minutes-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dog Bite : लावारिस कुत्ते ने 20 मिनट में 25 को काटा, सीएचसी में पड़ गई टीके की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog Bite : लावारिस कुत्ते ने 20 मिनट में 25 को काटा, सीएचसी में पड़ गई टीके की कमी
Wed, 12 Oct 2022 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:42 AM IST
सार
Noida : जारचा के दादरी रेलवे रोड स्थित सब्जी मंडी में लावारिस कुत्ते ने 20 मिनट में 25 लोगों को काटा। इस घटना से मंडी में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने इधर-उधर भाग कर खुद को बचाया। कुछ ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। कुत्ते का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जारचा के दादरी रेलवे रोड स्थित सब्जी मंडी में लावारिस कुत्ते ने 20 मिनट में 25 लोगों को काटा। इस घटना से मंडी में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने इधर-उधर भाग कर खुद को बचाया। कुछ ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। कुत्ते का वीडियो भी वायरल हो रहा है। कुत्ते के काटने से घायल लोग जब सीएचसी पहुंचे तो वहां पर आठ लोगों को ही रेबीज का इंजेक्शन लग पाया। इंजेक्शन समाप्त होने के कारण बाकी लोगों को बुधवार को बुलाया गया है। व्यापारी विशाल ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे एक कुत्ता सब्जी मंडी में आया। उसके सामने जो भी आया उसको काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कई लोगों ने डंडा निकाल कर कुत्ते को भगाना शुरू किया। दौड़ते-दौड़ते कुत्ते ने 25 लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुछ लोगों ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। नगर पालिका के कर्मचारी भी उसकी तलाश में भटकते रहे लेकिन पागल कुत्ते को पकड़ नहीं पाए। कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर केवल आठ लोगों को ही इंजेक्शन लग पाया। रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक खत्म होने के करण अन्य घायल मायूस होकर लौट गए। कुछ लोगों ने बाजार से इंजेक्शन खरीद कर लगवा लिया। जिन्हें इंजेक्शन नहीं लगा उन्हें अगले दिन लगाने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संजीव सारस्वत ने बताया कि इस तरह की घटना कुत्ता पागल होने के बाद ही करता है। सब्जी मंडी में पागल कुत्ते के काटने पर आठ लोगों को इंजेक्शन लगाए गए हैं। बाकी लोगों को बुधवार को बुलाया गया है। चूंकि इस तरह के मरीज कम आते हैं, इसलिए स्टॉक भी कम ही रखा जाता है।
विज्ञापन