{"_id":"6520b4e9ed56eb1ec4098795","slug":"noida-doctor-apologizes-on-controversial-whatsapp-message-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : विवादित व्हाट्सएप संदेश पर डॉक्टर साहब ने मांगी माफी, कहा- नहीं था गांधीजी के अपमान का इरादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : विवादित व्हाट्सएप संदेश पर डॉक्टर साहब ने मांगी माफी, कहा- नहीं था गांधीजी के अपमान का इरादा
Sat, 07 Oct 2023 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Oct 2023 07:01 AM IST
सार
डॉक्टर का कहना है कि मेरी मंशा गांधीजी का अपमान करने की नहीं थी। मैं और मेरा परिवार गांधीजी के दिखाए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलता है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आजादी दिलाने के लिए बलिदान और आंदोलन के इतिहास को झूठा बताने वाले जिला संयुक्त अस्पताल के डॉक्टर ने माफी मांग ली है। उनका कहना है कि मेरी मंशा गांधीजी का अपमान करने की नहीं थी। मैं और मेरा परिवार गांधीजी के दिखाए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलता है।
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल में तैनात आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कश्यप ने तीन दिन बाद अपना जवाब माफीनामा के रूप में दिया है। जिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ. रेनू अग्रवाल को दिए जवाब में उन्होंने माफी मांगी है। डॉ. कश्यप का कहना है कि मेरी टिप्पणी से अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं आश्वस्त करता हूं कि भविष्य में किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करूंगा।
विज्ञापन
डॉ. कश्यप ने अपने पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा है, ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’ के गाने पर पोस्ट के जरिए मैं केवल यह कहना चाहता था कि गाने में बाकी स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र नहीं किया गया। उन महापुरुषों का भी योगदान आजादी दिलाने में था। गलतीवश पोस्ट को उस रूप में नहीं लिख सका। मेरी मंशा गांधीजी के योगदान को नकारने की नहीं थी।
विज्ञापन