फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida doctor Anupama Bhardwaj cut her hair in protest against the death of a Kurdish woman

Noida: भारत तक पहुंची ईरानी हिजाब क्रांति की चिंगारी, नोएडा में महिला ने काटे अपने बाल, वीडियो किया पोस्ट

Sat, 08 Oct 2022 11:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

Women Take Off Hijab In Iran: ईरान में 22 वर्षीय महसा अमिनी को हिजाब नियमों के खिलाफ जाना इतना महंगा पड़ा कि पुलिस हिरासत में उसे जान गंवानी पड़ी। ईरान में महिलाएं हिजाब के विरोध मे ंजगह-जगह प्रदर्शन कर रही हैं। ईरानी महिलाओं को दुनियाभर की महिलाएं समर्थन कर रही हैं। 

विज्ञापन
Noida doctor Anupama Bhardwaj cut her hair in protest against the death of a Kurdish woman
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान में हिजाब के विरोध में पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय कुर्दिश महिला माहसा अमीनी की मौत के विरोध में नोएडा के सेक्टर-15 ए निवासी डॉ. अनुपमा भारद्वाज ने भी विरोध दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


उनके विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में डॉ. अनुपमा अपने बालों को काटती हुई दिख रही हैं। डॉ. अनुपमा ने कहा कि 21वीं सदी में इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हर किसी को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। यह महिलाओं के मामलों में गंभीरता से बात करने का समय है। भारत में भी महिलाओं सामने अनेक समस्याएं हैं। इन पर खुलकर बात करने का समय है। उन्होंने कहा कि ये पोस्ट लोगों में जागरुकता लाने के लिए डाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप
ईरान में 22 वर्षीय महसा अमिनी को हिजाब नियमों के खिलाफ जाना इतना महंगा पड़ा कि पुलिस हिरासत में उसे जान गंवानी पड़ी। उसे कुछ माह पहले सार्वजनिक रूप से हिजाब हटाने का आग्रह करने पर सरकार की मॉरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और लगातार प्रताड़ित किया। पुलिस हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ी और कोमा में जाने के बाद महसा ने जान गंवा दी। 

लोगों ने सड़क पर उतर किया विरोध
इसी घटना के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रदर्शनों की तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिलाएं चेहरे से हिजाब हटाकर अपना विरोध जता रही हैं। इसी तरह अमिनी के गृहनगर सक्केज में भी लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed