{"_id":"6388dc0aae97f37af571cb22","slug":"noida-diesel-autos-will-no-longer-be-registered-operations-also-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: अब नहीं होगा डीजल ऑटो का पंजीकरण, संचालन पर भी रोक, ये तारीख है महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: अब नहीं होगा डीजल ऑटो का पंजीकरण, संचालन पर भी रोक, ये तारीख है महत्वपूर्ण
Thu, 01 Dec 2022 10:23 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:23 PM IST
सार
बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए डीजल ऑटो पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश के बाद ही गौतमबुद्ध नगर में संचालित हो रहे 160 डीजल ऑटो पर परिवहन विभाग ने अब पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं विभाग का कहना है कि अब एक जनवरी से किसी भी डीजल ऑटो का पंजीकरण परिवहन विभाग नहीं करेगा।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएक्यूएम के आदेश के बाद अब सड़कों पर डीजल ऑटो संचालित नहीं होंगे। साथ-साथ एक जनवरी 2023 से केवल सीएनजी और ईलेक्ट्रिक ऑटो ही परिवहन विभाग में पंजीकृत होंगे। यानी अब डीजल ऑटो पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए डीजल ऑटो पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश के बाद ही गौतमबुद्ध नगर में संचालित हो रहे 160 डीजल ऑटो पर परिवहन विभाग ने अब पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं विभाग का कहना है कि अब एक जनवरी से किसी भी डीजल ऑटो का पंजीकरण परिवहन विभाग नहीं करेगा। केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो ही पंजीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि जिले में सबसे अधिक 18,540 सीएनजी ऑटो हैं। वहीं इलेक्ट्रिक ऑटो की बात करें तो वह केवल 40 ही हैं। डीजल ऑटो की संख्या 160 है। विभाग के मुताबिक, यह ऑटो भी काफी समय पहले पंजीकृत हुए हैं और काफी तो अपना समय भी पूरा कर चुके हैं। जो अपना समय पूरा कर चुके हैं उनके पंजीयन निरस्त कराए जाएंगे। साथ ही साथ जिले में ऑटो एसोसिएशन से संपर्क साधकर ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक और सीएनजी ऑटो को चलाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन