Noida Covid Rules: नोएडा में और कोरोना प्रतिबंध हटे, शनिवार से सिनेमा हॉल, रेस्तरां और जिम खुलेंगे
प्रशासन के फैसले से खुश सिनेमा हॉल मालिकों का कहना है कि इसकी तैयारी कर ली गई है। सिनेमा हॉल को सैनिटाइज कर दिया गया है। हॉल में किसी को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कारण लगाए गए कई प्रतिबंध शनिवार से खत्म किए जा रहे हैं। नोएडा प्रशासन ने जिले में सिनेमा हॉल, रेस्तरां और जिम खोलने का निर्णय ले लिया है। इससे यहां रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
शनिवार को वीकेंड (सप्ताहांत) होने के कारण सिनेमा हॉल और रेस्तराओं में अच्छी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे सिनेमा हॉल और रेस्तरां मालिक खुश हैं। सिनेमा हॉल मालिकों का कहना है कि इसकी तैयारी कर ली गई है। सिनेमा हॉल को सैनिटाइज कर दिया गया है। हॉल में किसी को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
खत्म होने लगा है वर्क फ्रोम होम
इससे ठीक एक दिन पहले 10 फरवरी गुरुवार को यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के तहत नोएडा में मतदान हुआ था। नोएडा में अब कोरोना के मामलों की संख्या काफी कम हो गई है। धीरे-धीरे सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय वर्क फ्रोम होम माध्यम से निकलने लगे हैं। घर से काम कर रहे कर्मियों को ऑफिस बुलाया जाने लगा है।
कोरोना के सामान्य व ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बाद नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कड़े कोविड प्रतिबंध लगा दिए गए थे। इनके तहत सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रोम होम की व्यवस्था लागू कर दी गई थी। साथ ही सिनेमा हॉल, जनसभा, राजनीतिक रैली, जिम, पार्क, रेस्तरां आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कोरोना की तीसरी लहर की ढलान के बाद प्रतिबंधों में ढील दी जाने लगी है।