फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida connection of Mahadev App Chating of more than 400 crores sitting in Gautam Buddha Nagar district

महादेव एप का नोएडा कनेक्शन: गौतमबुद्धनगर में बैठकर 400 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 11 देशों में नेटवर्क की जानकारी

Tue, 07 Nov 2023 10:00 AM IST
शाहरुख खान सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा
सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Nov 2023 10:00 AM IST
सार

महादेव एप का गौतमबुद्धनगर से कनेक्शन मिला है। नोएडा में बैठकर 400 करोड़ से अधिक की ठगी हुई थी। फरवरी 2023 में पुलिस ने एक सोसाइटी में चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। पुलिस के कई वांटेड ईडी की भी रडार पर हैं।

विज्ञापन
Noida connection of Mahadev App Chating of more than 400 crores sitting in Gautam Buddha Nagar district
महादेव बेटिंग एप - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देशभर में हजारों करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले महादेव एप का नोएडा से भी संबंध रहा है। भारत सरकार ने महादेव एप को प्रतिबंधित कर दिया है। इस एप से फर्जीवाड़ा करने वाले एक हाईप्रोफाइल गिरोह का नोएडा पुलिस ने फरवरी 2023 में खुलासा किया था। इसमें नोएडा में बैठकर 400 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जीवाड़ा करने की बात सामने आई थी। 
विज्ञापन


नोएडा पुलिस में अभी भी इस गिरोह के कई आरोपी वांटेड हैं। एक बार फिर महादेव एप चर्चा में है। नोएडा पुलिस ने महादेव एप से जुड़े एक गिरोह के 16 जालसाजों को गिरफ्तार किया था। ये जालसाज सेक्टर-108 में एक मकान किराए पर लेकर जालसाजी कर रहे थे। उस दौरान पूछताछ में 400 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जीवाड़ा करने की बात सामने आई थी। 
विज्ञापन


उस दौरान सौरभ नामक एक मास्टरमाइंड का भी नाम सामने आया था। जिसके बारे में बताया गया था कि वह दुबई में बैठकर इस गैंग को ऑपरेट कर रहा है। सौरभ अभी तक पकड़ा नहीं गया है। नोएडा पुलिस ने इस दौरान जालसाजों से डेढ़ करोड़ रुपये भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 देशों में नेटवर्क होने की मिली थी जानकारी
जब नोएडा पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल जालसाज गिरोह का खुलासा किया, तब 11 देशों में नेटवर्क होने की जानकारी मिली थी। इनमें दुबई, श्रीलंका, मालदीव, सिंगापुर से लेकर अन्य एशियाई व अफ्रीकी देश शामिल हैं। वहीं कई देशों में फ्रेंचाइजी देने की बात भी सामने आई थी। हालांकि इस एप के चलाने वालों का केंद्र छत्तीसगढ़ था। 

इस कारण नोएडा पुलिस आगे की कार्रवाई कर नहीं पाई थी। अब ईडी समेत अन्य एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हुई हैं। महादेव एप के खुलासे के बाद पता चला था कि सचिन इस फर्जी एप का नोएडा में हेड था। पुलिस ने सचिन समेत उसकी गर्लफ्रेंड व अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, लेकिन अब तक दोनों गिरफ्तार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed