फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: CM Yogi said on Emergency – Opposition conspiring to endanger democracy

Noida : आपातकाल पर बोले सीएम योगी- लोकतंत्र को खतरे में डालने की साजिश रच रहे हैं विपक्षी

Mon, 26 Jun 2023 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 05:29 AM IST
सार

उन्होंने कहा, जयप्रकाश नारायण और राममनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग लोकतंत्र को फिर खतरे में डालने की साजिश रचने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Noida: CM Yogi said on Emergency – Opposition conspiring to endanger democracy
सीएम योगी गौतमबुद्धनगर में सिविल सेवा परीक्षा-2022 की टॉपर इशिता किसोर व तीन अन्य सफल अभ्यर्थियों से मिले और उन्हे सफलता की शुभकामनाएं दीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल को याद करते हुए विपक्षी एकता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जयप्रकाश नारायण और राममनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग लोकतंत्र को फिर खतरे में डालने की साजिश रचने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सेक्टर-21ए स्थित रामलीला मैदान में सीएम योगी ने रविवार को नोएडा व ग्रेटर नोएडा की 1,718.66 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम ने कहा, 48 साल पहले आज ही के दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा था। सपा, रालोद व जदयू आज उनसे सांठगांठ कर रहे हैं। कांग्रेस को बिना मांगे समर्थन देना सपा का इतिहास रहा है। 2004 में कांग्रेस को जबरदस्ती समर्थन दिया था। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।
विज्ञापन


योगी ने कहा, आपातकाल के खिलाफ रामनाथ गोयनका ने आवाज मुखर की थी। उनके नाम से मार्ग के लोकार्पण के जरिये सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करने का मौका मिला है। आजादी के बाद देश के लोकतंत्र पर जब संकट आया था, तब लोकनायक जयप्रकाश के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी सहित गैर कांग्रेसी दलों के नेता एक मंच पर आ गए थे, लेकिन जेपी-लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोकतंत्र विरोधी चरित्र आज एक मंच पर दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति पर हो रहे हमले के प्रति लोगों को जागरूक करें
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डिजिटल युग में सांस्कृतिक योद्धाओं को संस्कृति पर हो रहे हमलों के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, संस्कृति पर हमले की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें। खुद कानून हाथ में न लें, क्योंकि इससे दोषियों को बच निकलने में मदद मिलेगी। ‘सेव कल्चर, सेव इंडिया मिशन’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा, डिजिटल युग का लाभ है, तो नुकसान भी है।

गौतमबुद्धनगर से यूपी को मिली नई पहचान 

सीएम योगी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर ने यूपी को नई पहचान दी है। एशिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का काम इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा। सीएम ने किसानों के मुद्दों और बिल्डर-बायर विवाद का समाधान संवाद के माध्यम से निकालने का भरोसा दिया।

  • सीएम योगी ने कहा, पहले लोग दिल्ली में रहते थे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा आने में संकोच करते थे। स्थितियां बदल गई हैं। यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है कि आज गौतमबुद्धनगर में देश ही नहीं, दुनियाभर के लोग आना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed