फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida case filed against sukhbir khalifa and 640 other farmers for creating ruckus in government work by sitting on Noida authority gate

नोएडा: सुखबीर खलीफा समेत 641 किसानों पर केस, प्राधिकरण के गेट बंद कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

Fri, 03 Dec 2021 10:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Dec 2021 10:30 AM IST
सार

भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में प्राधिकरण पर चल रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। धरने के 93वें दिन बृहस्पतिवार को एक किसान को गोला-लाठी से बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Noida case filed against sukhbir khalifa and 640 other farmers for creating ruckus in government work by sitting on Noida authority gate
नोएडा प्राधिकरण पर धरनारत किसानों ने सांकेतिक नोएडा प्राधिकरण को गोला लाठी बनाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरना दे रहे 41 नामजदों सहित 641 किसानों पर कोतवाली सेक्टर-20 में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि किसान नेता सुखबीर खलीफा समेत सैकड़ों किसानों ने घेराव कर प्राधिकरण के गेट बंद कर दिए और सरकारी कार्य में बाधा डाली।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक रामचंद्र की तहरीर पर किसान नेता सुखबीर खलीफा, उदल सिंह, महेश, सुधीर चौहान, अंकित, ओमवीर, बिजेंदर, अतुल, सुरेंद्र, राजेंद्र, विपुल, सतपाल, अरविंद, गौरव यादव, राहुल, सागर, प्रेमचंद्र, सोनू, तेजपाल, पूनम, बबली शर्मा, सविता, अलका, विनोद यादव, सुनील चौहान, अतुल, अमित भाटी सहित 41 नामजदों और 600 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गोला-लाठी लगाकर किसानों ने किया प्रदर्शन
भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में प्राधिकरण पर चल रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। धरने के 93वें दिन बृहस्पतिवार को एक किसान को गोला-लाठी से बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इससे प्राधिकरण को संदेश देते हुए किसानों ने जल्द मांगें पूरी करने को कहा। गुरुवार को भी प्राधिकरण दफ्तर पर महिलाओं ने चूल्हे पर रोटी बनाई और किसानों को खाना खिलाया। इस मौके पर भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान भवन का बैनर लगाया
प्राधिकरण के स्वागत कक्ष पर किसान भवन का बैनर लगाकर तबेला बना दिया। किसानों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी प्राधिकरण किसान भवन ही बना रहेगा। सुखबीर खलीफा ने बताया कि शुक्रवार को प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव मित्तल की किसानों से वार्ता होगी। अगर वार्ता विफल होगी तो सोमवार से प्राधिकरण को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed