{"_id":"607fefa78ebc3e7c1a0b60c8","slug":"noida-black-marketing-of-remdesivir-injection-one-man-arrested-with-105-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 105 शीशी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 105 शीशी बरामद
Wed, 21 Apr 2021 02:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:56 PM IST
सार
कोविड-19 के मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गौतमबुद्ध नगर पुलिस और औषधि विभाग ने एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोविड-19 के मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गौतमबुद्ध नगर पुलिस और औषधि विभाग ने एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया। व्यक्ति के पास से विभिन्न कंपनियों की रेमडेसिविर की 105 शीशी बरामद की गई है।
विज्ञापन
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कोविड-19 से संक्रमित लोगों से संपर्क कर रहे हैं तथा तथा मोटी रकम लेकर रेमडेसिविर दवा की आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 30 के पास से रचित घई को गिरफ्तार किया। व्यक्ति के पास से विभिन्न कंपनियों की रेमडेसिविर की 105 शीशी बरामद की गई। सिंह के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से कोविड-19 से संक्रमित लोगों से संपर्क करता था तथा उन्हें रेमडेसिविर सूई 20 हजार रुपए में बेचता था।
विज्ञापन
अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कई मरीजों को महंगी कीमत पर सूई बेची है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में कुछ अस्पतालों के लोग भी शामिल हैं।